ताजा सर्वे के मुताबिक, "गॉसिप किंग" होते हैं लड़के !

वाशिंगटन। लड़कियां "गॉसिप क्वीन" होती हैं। क्या आप भी यह मानते हैं? तो बता दूं आप गलत हैं।

नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार लड़के "गॉसिप किंग" होते हैं। लड़कों को गप्पें मारना बहुत अच्छा लगता है और इस मामले में उन्होंने लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है। लड़के अपने ऑफिस या काम के दौरान रोजाना लगभग 3 घंटे गप्प लड़ाने में बीताते हैं। जिसमें लड़कियों से लेकर प्रमोशन जैसी तमाम टॉपिक शामिल होती है।

वहीं, सर्वे के मुताबिक अफवाह उड़ाने में भी लड़के लड़कियों से ज्यादा माहिर होते हैं। लड़कियों में जहां गॉसिप का मुख्य विषय गृहस्थी से जुड़ी बातें होती हैं, वहीं लड़कों में यह लिस्ट काफी लंबी है। लड़के अपने पुराने दोस्त, राजनीति, आस पास हो रही घटनाओं से लेकर विश्व में होने वाली खबरों पर भी गप्पें मार सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं किस किस टॉपिक पर गॉसिप करना है लड़कों को पसंद।

पुराने मित्रों की चर्चा

पुराने मित्रों की चर्चा

लड़कों को अपने पुराने मित्रों के बारे में बात करना सबसे ज्यादा पसंद है। वे अपने स्कूली और कॉलेज के मित्रों के बारे में बातें करते सबसे ज्यादा समय गुजारते हैं।

लड़कियां

लड़कियां

लड़कियां इनके टॉपिक लिस्ट का सबसे कॉमन हिस्सा है। जिस पर वे गप्पें मारना बहुत पसंद करते हैं। वे ऑफिस की सबसे खूबसूरत लड़की से लेकर फिल्म अभिनेत्री के सुदंरता की चर्चा कर सकते हैं।

 सैलेरी और प्रमोशन

सैलेरी और प्रमोशन

ऑफिस में किसे कितना प्रमोशन मिला या किसकी सैलेरी कितनी है, लड़कों के चर्चा का मुख्य विषय होता है। उनके पास साथ काम करने वाले हर साथी की सैलेरी का ज्ञान होता है। और इस पर लड़के घंटों बात कर सकते हैं।

 बेस्ट फ्रैंड की तारीफ

बेस्ट फ्रैंड की तारीफ

अपने बेस्ट फ्रैंड के बारे में बात करना और उनकी जीत पर चर्चा करना लड़कों की फेवरिट है। लड़के अपने दोस्तों को लेकर काफी देर तक बात कर सकते हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञ

क्रिकेट विशेषज्ञ

भारत में हर लड़के में एक क्रिकेट विशेषज्ञ छुपा होता है। जो खुद को सचिन या कुंबले से कम नहीं समझता। लिहाजा, लड़के घंटों क्रिकेट पर बातें कर सकते हैं।

राजनीति

राजनीति

क्रिकेट की तरह हर लड़का राजनीति का गुरु होता है। जो राजनीति से जुड़ी हर समस्याओं पर अपनी सलाह देना नहीं भूलता। कांग्रेस हो या भाजपा, लड़के किसी भी पॉलिटिकल पार्टी पर गप्प सकते हैं।

गैजेट्स

गैजेट्स

गैजेट्स के मामलों में लड़के हमेशा अपडेट रहना चाहते हैं। अब इसके लिए भले ही वे ऑफिस में घंटों गप्प लगाते रहें। लेकिन हर नए गैजेट्स पर उनकी नजर होती है।

बाइक के नए मॉडल

बाइक के नए मॉडल

बाइक लड़कों की पहली पसंद होती है। लिहाजा, बाइक के नए आए मॉडल से लेकर उसके माइलेज तक की बात वो घंटों कर सकते हैं। वहीं, कारों के मामले में भी बात करना लड़कों को बेहद पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+