Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कार्य स्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न, जानिए क्‍या है कानून और जरूरी बातें

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, लैंगिक समानता, जीवन और स्‍वतंत्रता को लेकर महिलाओं के अधिकारों का उल्‍लंघन है। कार्यस्‍थल पर महिलाओं के लिए अनुरूप वातावरण न होने की स्थिति में उनके लिए वहां कार्य करना मुश्किल हो जाता है और अगर ऐसे में यौन उत्‍पीड़न होता है तो महिलाओं की भागीदारी पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है। इस वजह से, देश की महिलाओं आर्थिक सशक्तिकरण और उनके समावेशी विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव होता है।

Law against Sexual Harassment at the Workplace in India

सुहानी ने एक प्रसिद्ध कॉलेज से हाल ही में अपना एमबीए पूरा किया और वह एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में अच्‍छे पद पर काम कर रही थी, लेकिन कुछ दिनों से उसके बॉस का व्‍यवहार उसके प्रति अजीब सा हो गया था, वह उसे शॉर्ट्स पहनने के लिए कहते और हमेशा अपने साथ ही रखने की कोशिश करते, ऐसे माहौल में सुहानी सही से अपना काम नहीं कर पा रही थी और वह हतोत्‍साहित होती जा रही थी, और कुछ ही समय बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई।

ऐसी कहानी कई महिलाओं और लड़कियों की है जो यौन उत्‍पीड़न के कारण अपने आप की काबिलियत को साबित नहीं कर पाती है, समाज के डर की वजह से आवाज नहीं उठाती हैं और कई शारीरिक समस्‍याओं की शिकार हो जाती हैं। यौन उत्‍पीड़न की शिकार महिलाओं को सिरदर्द, उल्‍टी, वजन कम होना, आत्‍मविश्‍वास खो देने और डिप्रेशन व तनाव जैसी कई समस्‍याएं हो जाती हैं। मानसिक और भावनात्‍मक आघात पहुँचने के कारण वो हर किसी पर से अपना विश्‍वास खो देती हैं।

क्‍या होता है यौन उत्‍पीड़न:

कार्यस्‍थल पर महिलाओं को ज़बरन परेशान करना, उनके साथ अश्‍लील बातें करना और छेड़छाड़ करना, शरीर को छूने का प्रयास करना, गंदे इशारे करना आदि जैसे कृत्‍य यौन उत्‍पीड़न की श्रेणी में आते हैं।

महिलाओं की स्थिति

हाल ही में हुए कुछ सर्वे से पता चला है कि लंबे समय तक कार्यस्‍थल पर यौन शोषण या उत्‍पीड़न होने पर महिला की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि वह तनाव में रहने लगती है। अपने आप को सामाजिक रूप से अलग कर लेती है और किसी भी समारोह आदि में जाना पसंद नहीं करती है। कई बार, उनके मन में आत्‍महत्‍या करने का ख्‍याल भी आता है। यौन शोषण की शिकार हुई महिलाएं अक्‍सर स्‍लीप डिस्‍ऑर्डर से ग्रसित हो जाती हैं क्‍योंकि वह नींद की दवाईयों आदि का सेवन करना शुरू कर देती हैं।

यौन उत्‍पीड़न के लिए कानून

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 में कार्यस्‍थल पर महिलाओं पर होने वाले यौन शोषण पर प्रकाश डाला गया है और एक शिकायत निवारण तंत्र प्रदान किया गया है। अधिनियम पर पिछले वर्ष सरकार के द्वारा इसके प्रवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया गया है।

यह अधिनियम, महिलाओं के समानता के मौलिक अधिकारों की पुष्टि करता है जिसमें अंर्तगत उन्‍हें पूरी गरिमा और अधिकार के साथ समाज में रहने, किसी व्‍यवसाय, व्‍यापार या कार्य को करने की स्‍वतंत्रता है जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 19(1)(छ) तहत प्रदान किए गए नियम के अनुसार, कार्य स्‍थल का वातावरण पूरी तरह सुरक्षित और यौन शोषणरहित होना भी शामिल है।

सरकार क्‍या कर रही है

इस मुद्दे को प्रमुखधारा में आगे बढ़ाने के लिए और उनकी प्रतिक्रिया तंत्र का मानकीकरण करने में मदद करने के लिए, महिला और बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में इस अधिनियम पर एक हैंडबुक को प्रकाशित किया है। ऑनलाइन इस हैंडबुक को http://goo.gl/0a3Of9 लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस बुकलेट को सभी केन्‍द्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों, राज्‍य सरकारों और रेडी रेकनर के रूप में उपयोग करने के लिए व्‍यापार मंडलों को भी भेज दिया गया है। भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों को महिला और बाल विकास मंत्रालय के द्वारा सलाह दी गई है कि इस अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाए।

भारत के वाणिज्य और उद्योग के एसोसिएट चैम्‍बर्स (एसोचैम), वाणिज्‍य और उद्योग के भारतीय चैम्‍बर्स के फेडरेशन (फिक्की), सीसीआई, नैसकॉम से भी इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्‍वयन को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। महिला और बाल विकास मंत्रालय, कम्‍पनियों की वार्षिक रिपोर्ट में आंतरिक शिकायतों समिति (आईसीसी) के संविधान के प्रकटीकरण को जनादेश करने के लिए प्रयत्‍नशील है।

जैसा कि ऊपर पहले ही उल्‍लेख किया जा चुका है कि इस अधिनियम में महिलाओं की आयु, व्‍यवसाय, कार्यस्‍थल वातावरण को लेकर हर बात स्‍पष्‍ट है, हर महिला को लैंगिक समानता का अधिकार है। महिलाएं, चाहें सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हों या प्राईवेट क्षेत्र में; यह अधिनियम उनके हित के लिए हर क्षेत्र में सरकार के द्वारा लागू किया जाता है। यहां तककि घरों में काम करने वाली बाईयों या कर्मियों के लिए भी यह नियम है।

यह अधिनियम, कार्यस्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न को एक व्‍यापक तरीके से परिभाषित करता है और यदि किसी संस्‍थान में 10 से अधिक यौन उत्‍पीड़न की शिकायतें मिलती हैं तो आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के गठन पर जोर देती है। यौन उत्‍पीड़न की शिकायत को कृत्‍य होने के तीन महीने के भीतर कर देना चाहिए, विभिन्‍न परिस्थितियों में ज्‍यादा भी किया जा सकता है।

सभी कम्‍पनियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी महिला कर्मचारियों को इस बारे में जागरूक करें और इसके लिए समय-समय पर वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस अधिनियम के अनुसार, राज्‍य सरकारों व विभागों की जिम्‍मेदारी है कि वे ध्‍यान दें कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु इस अधिनियम को वे सही से लागू कर रहे हैं या नहीं।

यह सुनिश्चित किया जाता है कि सभी विभाग, महिलाओं को कार्यस्‍थल पर सुरक्षित वातावरण देने में सक्षम हैं या नहीं। किसी भी प्रकार के मामले को हल्‍के में न लेने के आदेश भी हैं। अधिनियम, यौन उत्‍पीड़न के सम्‍बंध में कार्यस्‍थलों और रिकॉर्ड्स के निरीक्षणों को करने के लिए समुचित सरकार को अधिकृत करता है।

अधिनियम की धारा 26(1) में कहा गया है कि इस अधिनियम के तहत नियोक्‍ता, अपने कर्तव्‍यों के उल्‍लंघन में पाये जाने की स्थिति में 50,000/- रूपए का जुर्माना देने के लिए उत्‍तरदायी होगा। साथ ही उसका लाईसेंस भी निरस्‍त भी किया जा सकता है या मामला गंभीर होने पर दोनों ही दंड दिए जा सकते हैं।

इसलिए, प्रत्‍येक नियोक्‍ता व मालिक का यह मुख्‍य कर्तव्‍य है कि कार्यस्‍थल पर यौन शोषणरहित माहौल प्रदान करें। साथ ही हर व्‍यक्ति को इस अधिनियम के बारे में जागरूक करें और इसके लिए आवश्‍यक कार्यशालाओं का आयोजन करें। महिलाओं को लैंगिक समानता और भयरहित माहौल प्रदान करें। इसी प्रकार, पूरे भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+