Lal Bahadur Shastri Jayanti wishes: 'जय जवान, जय किसान', शास्त्री जयंती पर भेजें अपनों को संदेश
Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes: आज देश के लाल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। 'सादा जीवन उच्च विचार' का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री खुद एक कुशल और सौम्य व्यक्ति की प्रतिमूर्ति थे।
उनका जीवन करोड़ों लोगों के लिए मिसाल हैं, उनके बताए रास्ते पर अगर इंसान चले तो उसे ना तो जीवन में कभी कोई अभाव महसूस होगा और ना ही कभी निराशा होगी। उनकी सादगी, ईमानदारी, और देशभक्ति आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

देश को 'जय जवान और जय किसान' का नारा देने वाले लाल बहादुर का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उनका परिवार साधारण था। बावजूद इसके, शास्त्री जी ने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने वाराणसी के काशी विद्यापीठ से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि दी गई थी।
इस खास दिन को आप यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेरणादायक संदेश, जिन्हे आप अपनों को भेज सकते हैं।
- 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर लोगों के दिलों में बनाई जगह, लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।
- लाल बहादुर शास्त्री का आदर्शपूर्ण जीवन हमें सदा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।
- लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके बलिदान और योगदान को याद करते हुए देश की सेवा करने का संकल्प लें।
- 'आज के दिन दो फूल खिले थे, जिनसे महका हिंदुस्तान', शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।
- 'ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है', शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।
- हिंसा से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।", शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।
लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार (Lal Bahadur Shastri Slogan)
- सादगी और स्वावलंबन: लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा सादगी और स्वावलंबन को बल दिया। उनका मानना था कि "खुद पर भरोसा और मेहनत के बल पर ही हम विकास कर सकते हैं। हमें आत्मनिर्भर बनना होगा।"
- अहिंसा और शांति : महात्मा गांधी की तरह,लाल बहादुर शास्त्री ने भी कहा,"अहिंसा सबसे बड़ा हथियार है, जो हमें शांति और स्थिरता की ओर ले जाती है।
- राष्ट्रीयता और एकता पर जोर:लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान" का नारा दिया, उन्होंने कहा, 'देश की ताकत उसके जवान और किसान में है। जब हमारे जवान सीमाओं की रक्षा करेंगे और किसान अन्न उपजाएंगे, तब ही हम एक मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं।'
- स्वतंत्रता और जिम्मेदारी: लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था,'स्वतंत्रता और जिम्मेदारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बिना जिम्मेदारी के स्वतंत्रता का कोई मूल्य नहीं है।'
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications