Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईश्वरचंद्र विद्यासागर: जिन्हें महिला उत्थान के लिए हमेशा याद किया जाता है, आज उनकी 200वीं जयंती है

नई दिल्ली। ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 26 सितंबर को यानी आज 200वीं जयंती है। पूरा देश उन्हें दिल से याद कर रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए कई बड़े काम किए हैं, जिसके चलते आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल पा रही हैं। संस्कृत के विद्वान, लेखक, शिक्षक, समाज सुधारक और दार्शनिक ईश्वरचंद्र विद्यासागर को महिलाओं के उत्थान के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 26 सितंबर, साल 1820 में हुआ था और उनके बचपन का नाम ईश्वरचंद्र बंधोपाध्याय था।

Recommended Video

    Ishwar Chandra Vidyasagar Birthday: महिलाओं को हक दिलाने वाले मसीहा को जानिए | वनइंडिया हिंदी
    Ishwar Chandra, Ishwar Chandra Bandyopadhyay, Ishwar Chandra Vidyasagar, Ishwar Chandra Vidyasagar birth anniversary, Ishwar Chandra Vidyasagar quotes, Ishwar Chandra birthday, Ishwar Chandra 200th birth anniversary, who was Ishwar Chandra Vidyasagar, know about Ishwar Chandra Vidyasagar, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर के अनमोल वचन, ईश्वरचंद्र विद्यासागर कौन थे, ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती, ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 200वीं जयंती

    बंगाल प्रेसीडेंसी के मेदिनीपुर जिले में जन्मे ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने 19वीं सदी के मध्य में समाज सुधार आंदोलन चलाए। वह हमेशा समाज द्वारा महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते थे। लिवर कैंसर के कारण 29 जुलाई, 1891 में उनका निधन हो गया था। उन्होंने 71 साल की उम्र में कोलकाता में अंतिम सांस ली। ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी 200वीं जयंती पर याद करते हुए चलिए उनके कुछ अनमोल वचन जानते हैं।

    • शिक्षा का मतलब सिर्फ सीखना, पढ़ना, लिखना और अंकगणित नहीं है, यह व्यापक ज्ञान प्रदान करने वाली होनी चाहिए, भूगोल, ज्यामिति, साहित्य, प्राकृतिक दर्शन, नैतिक दर्शन, शरीर विज्ञान, राजनीतिक अर्थव्यवस्था आदि में शिक्षा बहुत जरूरी है। हमें ऐसे शिक्षक चाहिए, जो बंगाली और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को जानते हों और उसी के साथ धार्मिक पूर्वाग्रहों से मुक्त हों।
    • पीड़ा के बिना जीवन नाविक के बिना एक नाव की तरह होता है, जिसमें स्वयं का विवेक नहीं है, एक हल्के हवा के झोंके में भी चल देता है।
    • संयम विवेक देता है, ध्यान एकाग्रता प्रदान करता है। शांति, संतुष्टी और परोपकार मनुष्यता देते हैं ।
    • दूसरों के कल्याण से बड़ा दूसरा कोई नेक काम और धर्म नहीं होता।
    • अपने हित से पहले समाज और देश का हित देखना एक विवेक युक्त सच्चे नागरिक का धर्म होता है।
    • मनुष्य चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, उसे सदा अपना अतीत याद करते रहना चाहिए।

    'देश आपकी कमी महसूस कर रहा है...', पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने लिखा खास मैसेज

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+