ट्विटर पर रिलीज अरविंद केजरीवाल की ऑटो बॉयोग्राफी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से अपने धरने की वजह से चर्चा में हैं। अरविंद दिल्ली में एक नया धरना आयोजित करने जा रहे हैं।
जैसे ही इस बात की खबर ट्विटर पर मौजूद लोगों को लगी, उन्हें मानों चर्चा का एक नया विषय। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल एक हैशटैग की वजह से ट्रेंडिंग टॉपिक्स में नंबर तीन पर मौजूद थे।
ट्विटर पर #KejriwalAutobiography के नाम से एक टॉपिक खूब ट्रेंड हो रहा था। इस ट्रेंड के साथ लोग अपने-अपने ख्यालों और उससे जुड़ी तस्वीरों को शेयर कर रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखिए कि ट्विटर पर कैसे लोग अरविंद केजरीवाल की इस 'ऑटो बायोग्राफी' के बारे में बात कर रहे हैं।
आमिर पीके तो केजरीवाल एके
आमिर खान की फिल्म पीके का पोस्टर रिलीज हो गया। पोस्टर के बहाने लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
ट्विटर पर तेजी से चर्चाएं
अरविंद केजरीवाल की हर खबर को लेकर ट्विटर पर खूब चर्चाएं होती हैं। उनके नए धरने की खबर के बारे में भी लोग इसी तरह से बात कर रहे हैं।
लोगों को सिखाते सेवा भाव
अरविंद केजरीवाल के नए धरने के साथ ही उनके समर्थक भी फिर से ट्विटर पर सक्रिए हो गए हैं। अरविंद के समर्थकों की मानें तो निस्वार्थ सेवा भाव का दूसरा नाम अरविंद केजरीवाल है।
कृपया पेज पलटिए
एक ट्विटर यूजर ने बताया कि अरविंद की ऑटो बायोग्राफी में सिर्फ कुछ ही पेज होंगे जिनपर लिखा होगा कि कृपया पेज पलटिए।
आतंक के 49 दिन
अरविंद केजरीवाल की ऑटो-बायोग्राफी का टाइटल क्या होगा, इसे लेकर भी लोगों ने काफी बातें कीं।
अरविंद से सीखें बाकी लोग
अरविंद समर्थकों के मुताबिक बाकी लोगों को अरविंद केजरीवाल से सीख लेनी चाहिए कि वाकई एक नेता कैसा होता है।
यू-टर्न में माहिर अरविंद
अरविंद के आलोचकों की मानें तो अरविंद केजरीवाल अपनी बायोग्राफी में लोगों को सिखाएंगे कि वह कैसे किसी मुद्दे पर यू-टर्न ले सकते हैं।
अभी तो शीला हारी है
ट्विटर पर लोगों ने केजरीवाल की धरने की खबर के साथ ही दिल्ली विधानसभा के दौरान उनके एक नारे, 'अभी तो शीला हारी है,' का भी जिक्र लोगों ने किया।
तब तो जरूर बनेंगे लेखक
यूजर्स के मुताबिक आईआईटी से पासआउट होने वाला हर व्यक्ति किताब जरूर लिखता है तो केजरीवाल भला कैसे पीछे रह सकते हैं।
एक स्वेटर की कहानी
केजरीवाल की धरने की खबर पर लोगों ने चटखारे लिए और लिखा कि उनकी ऑटो बाॅयोग्राफी का टाइटल होगा, 'ए टेल ऑफ स्वेटर एंड कफ सीरप।'












Click it and Unblock the Notifications