Google Earthquake Alert Settings: अपने मोबाइल में गूगल भूकंप अलर्ट की सेटिंग कैसे ऑन करें? जानिए पूरी प्रोसेस
Google Earthquake Alert Settings: म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आए जोरदार भूकंप से भारी तबाही मची है। 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप में शहर के शहर तबाह हो गए। हजारों लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो गए। सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गईं, तो सड़कों पर बड़ी बड़ी दरारें आ पड़ीं।

हर तरफ तबाही का मंजर है। रोते बिलखते लोग खंडहरों में अपनों की तलाश कर रहे हैं। यूं तो भूकंप को रोकना संभव नहीं है, लेकिन तकनीक की मदद से हम इसकी चेतावनी पहले ही प्राप्त कर सकते हैं, जिससे जान बचाने का मौका मिल सकता है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका स्मार्टफोन भूकंप आने पर अलर्ट कर सकता है। यह फीचर आपके बेहद काम आ सकता है। क्योंकि, कुछ सेकंड पहले मिली चेतावनी आपको सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का मौका दे सकती है। आइए जानते हैं मोबाइल पर मिलने वाले भूकंप अलर्ट फीचर की पूरी जानकारी।
कैसे काम करता है भूकंप अलर्ट फीचर? (How google Earthquake Alerts Work)
आज के स्मार्टफोन्स में मोशन सेंसर्स जैसे एक्सेलेरोमीटर होते हैं, जो जमीन में कंपन महसूस कर सकते हैं। जब किसी क्षेत्र में कई स्मार्टफोन्स एक साथ कंपन को महसूस करते हैं, तो यह डेटा एक केंद्रीय सर्वर को भेजा जाता है। वहां से सिस्टम यह तय करता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी है और किन इलाकों को अलर्ट भेजा जाना चाहिए।
इस टेक्नोलॉजी की खासियत यह है कि इंटरनेट सिग्नल भूकंप की लहरों से अधिक तेज होते हैं। इसलिए कई बार भूकंप के झटकों से पहले ही अलर्ट मिल सकता है, जिससे लोग सतर्क होकर सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं। हालांकि, इसका असर कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि भूकंप का केंद्र कितनी गहराई पर है, इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर कैसा है, और डिटेक्शन नेटवर्क कितना मजबूत है।
कैसे ऑन करें भूकंप अलर्ट फीचर? (How to Enable Google Earthquake Alert)
अगर आप अपने स्मार्टफोन में भूकंप अलर्ट को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो यह स्टेप्स फॉलो करें:
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए:
- अपने फोन की Settings (सेटिंग्स) खोलें।
- Safety & Emergency (सेफ्टी एंड इमरजेंसी) सेक्शन में जाएं।
- वहां से Earthquake Alerts (भूकंप अलर्ट) को ऑन करें।
आईफोन यूजर्स के लिए:
- अपने iPhone की Settings (सेटिंग्स) ओपन करें।
- Notifications (नोटिफिकेशन) के ऑप्शन पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करके Emergency Alerts (इमरजेंसी अलर्ट) को ऑन करें।
Google का एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम (Google Earthquake Alert System Kya hai)
अगस्त 2020 में, Google ने Android Earthquake Alerts System लॉन्च किया, जिसे सितंबर 2023 में भारत में भी उपलब्ध कराया गया। यह फीचर आपके स्मार्टफोन को एक मिनी भूकंप डिटेक्टर में बदल देता है। फोन का एक्सेलेरोमीटर जमीन में हो रहे हलचल को पकड़ता है और इस डेटा को Google के सर्वर तक पहुंचाता है। अगर कई फोन एक साथ कंपन महसूस करते हैं, तो सिस्टम अलर्ट भेजकर लोगों को पहले से ही आगाह कर सकता है।
भूकंप अलर्ट कितना भरोसेमंद है?
भूकंप अलर्ट की सटीकता इस पर निर्भर करती है कि भूकंप का केंद्र कितना नजदीक है, झटकों की गहराई कितनी है, और स्थानीय नेटवर्क कितना मजबूत है। कुछ इलाकों में डिटेक्शन सिस्टम उतना प्रभावी नहीं हो सकता, जिससे अलर्ट में देरी हो सकती है। लेकिन फिर भी, यह फीचर आपको कीमती कुछ सेकंड्स दे सकता है, जो किसी भी आपदा में बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications