Myanmar, Thailand Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप की क्या थी वजह? जानिए वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
Myanmar, Thailand Earthquake: शुक्रवार (28 मार्च) को म्यांमार में आए भूकंप के झटके ने थाईलैंड से लेकर वियतनाम और चीन तक को दहशत में डाल दिया। 7.7 तीव्रता के इस भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र सागाइंग क्षेत्र में था।
लोगों की मची अफरा-तफरी
भूकंप के झटकों से बैंकॉक की ऊंची इमारतें हिलने लगीं, अलार्म बज उठे और लोग घबराकर सड़कों पर आ गए।
म्यांमार की राजधानी नेपीडाॅ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सड़कों में दरारें पड़ गईं, इमारतें ढह गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर कई भयावह वीडियो सामने आए, जिनमें इमारतें गिरती और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

जानिए इस भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
वहीं इस शक्तिशाली भूकंप को वैज्ञानिकों ने "पृथ्वी पर एक गहरे कटाव" जैसा बताया है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक जेम्स जैक्सन ने CNN न्यूज से बात करते हुए कहा कि, यह भूकंप "पूरे एक मिनट तक" चला, जिससे जमीन में तेज़ी से साइडवेज मूवमेंट हुआ।
'इस क्षेत्र में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है'
वहीं CNN न्यूज से बात करते हुए सिंगापुर के अर्थ ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिक शेंगजी वेई के अनुसार, यह भूकंप अप्रत्याशित नहीं था। यह सागाइंग फॉल्ट के उस हिस्से में आया है, जो पिछले 200 वर्षों से शांत था, लेकिन ऐतिहासिक और भौगोलिक अध्ययन बताते थे कि इस क्षेत्र में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।
2023 में तुर्की में आए भूकंप से तुलना
CNN न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस नेशनल अर्थक्वेक इंफॉर्मेशन सेंटर के भूभौतिकीविद् विलियम येक ने इसे "हाई इम्पैक्ट" घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह भूकंप 2023 में तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बराबर है, जिसने 53,000 से अधिक लोगों की जान ली थी। हालांकि, किसी भी भूकंप का असर इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितना गहरा था, आबादी कितनी घनी है और इलाके में इमारत भूकंपरोधी हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें Earthquake: भूकंप के दौरान क्या करें और क्या नहीं ? अपनाएंगे ये उपाय तो बच सकती है आपकी जान!












Click it and Unblock the Notifications