Bangkok: भूकंप से बैंकॉक मची हर तरफ तबाही, प्रेग्नेंट महिला ने बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, Video वायरल
Bangkok Earthquake: दक्षिण-पूर्व एशिया में शुक्रवार 28 मार्च को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और हर कोई चीख रहा था। देखते ही देखते कई गगनचुंबी इमारत धराशायी हो गई। इस भीषण तबाही के बीच बैंकॉक से एक अच्छी खबर सामने आई है।
यहां भूकंप के झटकों के चंद मिनट बाद एक महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दिया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, महिला ने भूकंप के झटकों के चंद मिनट बाद बैंकॉक पुलिस जनरल अस्पताल की बिल्डिंग के बाहर अपने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के प्रवक्ता पुलिस कर्नल सिरिकुल श्रीसंगा ने इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि भूकंप के बीच प्रेग्नेंट महिला को बीच सड़क पर प्रसव के लिए तड़पता देखकर मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मां व बच्चे दोनों को मेडिकल सहायता दी। बता दें कि बच्चे का जन्म का एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला स्ट्रेचर पर लेटी हुई है।
महिला के चारों तरफ अस्पताल की महिला स्टाफ नर्स खड़ी हैं, जो महिला के प्रसव में सहायता कर रही हैं। MIIA नाम की यूजर ने नवजात बच्चे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'बैंकॉक में भूकंप के दौरान की फुटेज, पार्क में एक बच्चे का जन्म हुआ।
थाई इन्क्वायरर के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अग्नि निकासी प्रोटोकॉल को लागू किया। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। आपातकाल के दौरान चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए गंभीर मरीजों को लाल, पीले और हरे क्षेत्रों में बांटा गया था।
ये भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 150 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
बता दें कि म्यांमार में शुक्रवार 28 मार्च की दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर 7.7और 6.4 तीव्रता के दो शाक्तिशाली भूकंप आए। भूकंप का केंद्र शहर से करीब 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में सागाइंग के पास स्थित था। भूकंप के झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस किए गए, जिससे इमारतें तक हिल गईं। भूकंप के झटकों से घबराए हुए लोग सड़कों पर निकल आए।
बर्मा की सरकारी मीडिया के अनुसार, म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 1,000 से ज्यादा हो गया है। वहीं, घायलों की संख्या 1670 से ज्यादा बताई जा रही है। इस बीच अफगानिस्तान में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जमीन से 180 किमी की गहराई में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Afghanistan: म्यांमार, मेघालय के बाद अब अफगानिस्तान में आया भूंकप, 4.7 तीव्रता से कांपी धरती












Click it and Unblock the Notifications