Earthquake in Afghanistan: म्यांमार, मेघालय के बाद अब अफगानिस्तान में आया भूंकप, 4.7 तीव्रता से कांपी धरती
Earthquake in Afghanistan: म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। भूकंप में अब तक 150 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस तबाही के बाद बचावकर्मी मलबे को छान रहे हैं और भूकंप के केंद्र मांडले में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद मेघालय में भी भूकंप के झटके महासूस किए गए।
वहीं अब शनिवार को सुबह अफगानिस्तान की धरती भूंकप से कांप उठी। 29 मार्च 2025 को सुबह 5.16 बजे अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।

शनिवार को सुबह 5:16 बजे अफगानिस्तान में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी सूचना नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी। भूकंपीय गतिविधि 180 किलोमीटर की गहराई पर, भूमिगत गहराई में हुई।
हालांकि इस भूकंप में किसी के हताहत होने या महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। स्थानीय अधिकारी और एनसीएस स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, अपडेट और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। इस क्षेत्र में भूकंप आना असामान्य नहीं है।
बता दें इससे पहले 27 मार्च को इस क्षेत्र मे भूकंप आया है। 27 मार्च को आए भूकंप की तीव्रता 5.2 थी और यह 180 किलोमीटर की गहराई पर आया था। एनसीएस की रिपोर्ट के अनुसार, यह अक्षांश 36.32 एन और देशांतर 71.08 ई पर था।
दिलचस्प बात यह है कि 27 मार्च के भूकंप का संबंध एक आफ्टरशॉक से था, जो उसी दिन 4.6 की तीव्रता वाला था। यह आफ्टरशॉक थोड़ा उथला था, जिसकी गहराई 160 किलोमीटर थी और यह अक्षांश 36.36 एन और देशांतर 70.93 ई पर स्थित था।












Click it and Unblock the Notifications