हिंदी दिवस 2021: 'आत्मनिर्भर' समेत हिंदी के इन 29 शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में किया गया है शामिल

नई दिल्ली, सितंबर 13। हिंदी दिवस भारत के महत्वपूर्ण इवेंट में से एक है। हर साल ये दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह की जयंती का भी प्रतीक है। 1949 में भारत सरकार ने उनके 50वें जन्मदिन पर अंग्रेजी के बाद हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। समय-समय पर हिंदी के शब्दों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। भारत में 'अच्छा, दादागिरी और शादी' ये ऐसे शब्द हैं, जो आम बोलचाल की भाषा में बहुत बोले जाते हैं।

Hindi Diwas

क्या आप जानते हैं, इन शब्दों ने ऑक्सफोर्ड एडवांस्ड लर्नर्स डिक्शनरी में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है?

ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी के 10वें एडिशन में शामिल हैं 384 शब्द

जी हां, पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुए डिक्शनरी के 10वें एडिशन में भारतीय अंग्रेजी की 384 शब्दों को शामिल किया गया। इस साल सबसे प्रसिद्ध शब्दों में से एक आत्मनिर्भर को विस्मित करते हुए जोड़ा गया। इतना ही नहीं इस शब्द को Hindi word of year 2020 भी घोषित किया गया था। हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ शब्दों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अंग्रेजी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी पा सकते हैं।

आत्मानिर्भर

आधार

चॉल

जुगाड़

डब्बा

हड़ताल

शादी

अब्बा

अन्ना

गुलाब जामुन

दादागिरी

अच्छा

बापू

सूर्य नमस्कार

मिर्च मसाला

कीमा

फंडा

चमचा

नाटक

चुप

छी छी

एकदम

चौधरी

चक्काजाम

झुग्गी

यार

टाइम पास

टप्पा

ढाभा

हिंदी दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि पहला हिंदी दिवस साल 1953 में मनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को हिंदी दिवस भारतीय संविधान में जोड़ा गया था। बहुत से लोग नहीं जानते कि हिंदी भाषा इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की इंडो-आर्यन शाखा से संबंधित है। इसे स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में भारतीय नेताओं द्वारा राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक के रूप में अपनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+