Happy Teacher's Day 2024: 'आप मेरे जीवन में वरदान हैं', शिक्षक दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Happy Teacher's Day: हर साल 5 सितंबर को पूरा भारत शिक्षक दिवस मनाता है। आज का दिन देश के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में समर्पित है। शिक्षक न केवल हमें शिक्षा देते हैं, बल्कि हमारे जीवन को सही दिशा में मार्गदर्शन भी करते हैं।

हर वो व्यक्ति सफल है जिसके जीवन में गुरु है। एक अच्छा शिक्षक न केवल शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि एक छात्र के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

Happy Teacher s Day 2024

आज का दिन आपके गुरुओं को समर्पित है, आज आप उन्हें दिल छू लेने वाले संदेश भेजकर उनके प्रति अपना आभार जता सकते हैं। यहां पढ़िए कुछ सुंदर संदेश, जिन्हें आप भेजकर आज का दिन यादगार बना सकते हैं।

शिक्षक दिवस पर संदेश ( Teacher's Day Wishes)

  • आपने हमें सिर्फ किताबों की बातें नहीं सिखाई, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। शिक्षक दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • भगवान ने जन्म दिया लेकिन जीवन का महत्व आपने समझाया, शिक्षक दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • आप हमारे जीवन के प्रेरणा स्रोत हैं। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सर, आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें।
  • आपने हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़े रहे, जो कुछ भी हूं आपकी कृपा से हूं, शिक्षक दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • आपके बिना हमारी सफलता अधूरी है, आप मेरे जीवन में वरदान हैं, , हैप्पी टीचर्स डे सर।
  • आपका धैर्य, आपकी शिक्षाएं और आपका समर्पण हमारे लिए अनमोल है, , हैप्पी टीचर्स डे सर।
  • किताबें तो ज्ञान देती हैं, लेकिन उनमें लिखी बातों का अर्थ आपने समझाया, हैप्पी टीचर्स डे।
  • जीवन की कठिनाइयों को पार करने के लिए आपने हमें जो मार्गदर्शन दिया, उसके लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे। हैप्पी टीचर्स डे।
  • ज्ञान का दीपक जलाकर आपने हमारे भविष्य को उज्ज्वल किया है। हैप्पी टीचर्स डे।

डॉ. राधाकृष्णन के विचार (Dr. Radhakrishnan Slogan)

  • शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास है, न कि केवल जानकारी का संचय।
  • शिक्षा का असली उद्देश्य मनुष्य को सोचने, समझने और अपने निर्णय स्वयं लेने के योग्य बनाना है।
  • शिक्षक वह नहीं है जो केवल जानकारी देता है, बल्कि वह है जो छात्र के मन और आत्मा को प्रेरित करता है।
  • ज्ञान का अंतिम उद्देश्य आत्मज्ञान है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+