Happy Birthday Jaya Bachchan: मोहक 'गुड्डी' से सपा की तेज तर्रार सांसद कैसे बन गईं...जया बच्चन

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड की चुलबुली लेकिन संजिदा कलाकार जया बच्चन का जन्मदिन है। एक परफेक्ट कलाकार के रूप में जया ने तो लोगों के दिल में जगह बनायी ही है लेकिन एक परिपक्क वाइफ, समर्पित मां के रूप में भी लोग जया के कायल हैं। फिल्मी दुनिया की बेमिसाल अभिनेत्री कही जाने वाली जया बच्चन ने राजनीति के मंच पर भी एक अलग छवि की मालकिन हैं। बाल भले ही उनके आज सफेद हो गए हैं लेकिन उनकी मुस्कान आज भी उतनी ही मोहक है, जितनी की उनकी पहली फिल्म 'गुड्डी' में हुआ करती थी।

जया बच्चन के फिल्मी सफर के बारे में तो सब जानते हैं, आज चलिए उनके राजनीतिक सफर और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं।

Recommended Video

    Jaya Bachchan Birthday: चुलबुली 'गुड्डी' से कैसे संजीदा राजनेत्री बन गईं जया बच्चन | वनइंडिया हिंदी
    साल 2004

    साल 2004

    जया बच्चन साल 2004 में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद चुनी गईं थीं, इसके बाद से वो लगातार साल 2006, साल 2012 और 2018 में राज्यसभा में सांसद की कुर्सी पर विराजमान है। जिस राजनीति से उनके पति अमिताभ बच्चन का मोह भंग हो चुका है, उसी राजनीति में जया बच्चन पूरी तरह से रम गई हैं।

    जब बोलो सॉलिड बोलो...वरना मत बोलो

    जब बोलो सॉलिड बोलो...वरना मत बोलो

    जया की छवि उन नेताओं में से हैं, जो हमेशा नहीं बोलते हैं लेकिन जब बोलते हैं तो ऐसा बोलते हैं कि अगले के पास बोलने की लिए कुछ बचता नहीं हैं। अपनी रील लाइफ की तरह वो रीयल लाइफ में लीक से हटकर जानी जाती हैं।

    जया ने हमेशा अपने फैसलों से लोगों को चौंकाया

    जया ने हमेशा अपने फैसलों से लोगों को चौंकाया

    जया ने हमेशा अपने फैसलों से लोगों को चौंकाया, जिस वक्त अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई थी तो लोगों को ये मिस-मैच लगा था क्योंकि कद-काठी में अमिताभ-जया दोनों एक-दूसरे से काफी विपरीत हैं। लोगों को लगा था कि ये शादी टिकेगी नहीं लेकिन ये शादी लोगों के लिए मिसाल बन गई। यही नहीं अपने करियर की शीर्ष पर होने के बावजूद जया बच्चन ने परिवार के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। इसमें कोई शक नहीं कि अमिताभ को बिग बनाने में जया का बहुत बड़ा हाथ है।

     छुटकी सी जया को लंबू अमिताभ से प्यार कैसे हो गया?

    छुटकी सी जया को लंबू अमिताभ से प्यार कैसे हो गया?

    अक्सर लोग जानने के बेकरार रहते हैं कि छुटकी सी जया को लंबू अमिताभ से प्यार कैसे हो गया और वो कैसे शादी कर बैठीं तो इसका राज अमिताभ बच्चन ने कुछ वक्त पहले कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो में खोला था । अमिताभ ने बताया था कि फिल्म जंजीर की रिलीज के वक्त फिल्म की पूरी टीम ने तय किया था कि अगर फिल्म हिट होती है सभी लोग साथ में लंदन जायेंगे। जिसके बारे में उन्होंने अपने पापा हरिवंश राय बच्चन को बताया था।

    तो इसलिए हुई अमिताभ-जया की शादी

    तो इसलिए हुई अमिताभ-जया की शादी

    फिल्म हिट हो गयी तो जब अमिताभ अपने बाबूजी के पास परमिशन लेने पहुंचे तो बाबूजी ने उनसे पूछा कि क्या जया भी आपके साथ जा रही हैं तो अमिताभ ने हां में जवाब दिया तो बाबूजी बोले कि बिना शादी के कोई लड़का-लड़की ऐसे कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं, इसलिए अगर लंदन जाना है तो शादी करो वरना नहीं जाने को मिलेगा। बस इसी कारण अमिताभ-जया ने शादी की और अपना हनीमून लंदन में मनाया। इसी कारण आज भी अमिताभ-जया के लिए लंदन बहुत खास है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+