'सुपर मारियो' बन मारियो गोत्जे ने दिलाया जर्मनी को वर्ल्ड कप
रियो डि जिनेरियो। रविवार को फुटबॉल के करोड़ों दिवाने दिल थामकर उस मौके का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद वह एक नए वर्ल्ड चैपिंयन से रूबरू होते हैं।
वह मौका भी आया और जर्मनी के साथ ही न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरी दुनिया को एक नया वर्ल्ड चैंपियन भी मिल गया।
अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जर्मनी ने 24 वर्षों के इंतजार को खत्म कर दिया। जर्मनी की टीम पहली ऐसी यूरोपियन टीम बन गई है, जिसने दक्षिणी अमेरिका की धरती पर कोई फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता है।
एक नजर डालिए फुटबॉल के इस महासमर यानी फीफा के फाइनल मैच के दौरान कौन-कौन मौजूद रहा और देखिए मैच की कुछ खास झलकियां।

मारियो बने 'सुपर' मारियो
मैच के 88वें मिनट में मिरोस्लाव क्लोसे को रिप्लेस करने वाले गोत्जे जर्मनी के लिए उस सुपर मारियो में तब्दील हो गए जिन्होंने उसे इस एतिहासिक मौके से रूबरू करवाया। एक्स्ट्रा टाइम में उनके इस गोल ने जर्मनी को वह खिताब दिला दिया जिसके लिए जर्मनी पिछले 24 वर्षों से तरस रही थी।

जीत पर खुश हुईं चांसलर
जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल इस पूरे मैच के दौरान अपनी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आईं। उनके साथ रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने भी मैच के हर पल का लुत्फ उठाया।

अर्जेंटीना पर जीत से बना राजा
रविवार को हुए फाइनल के साथ ही जर्मनी ने एक बार फिर से अर्जेंटीना पर अपनी बादशाहत दर्ज की है। वर्ष 1986 के बाद से जितने भी फाइनल्स में अर्जेंटीना का मुकाबला जर्मनी से हुआ है, उन सभी में अर्जेंटीना को हार का मुंह देखना पड़ा है।

चार वर्ष पहले भी अर्जेंटीना को किया था बाहर
वर्ष 2010 में साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना का 4-0 से पीटकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।

आंठवीं बार पहुंचा था फाइनल में
जर्मनी के लिए यह आंठवां मौका था जब वह वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था लेकिन सिर्फ तीन बार ही वह खिताब जीत सका था। जर्मनी ने आखिरी बार वर्ष 1990 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

अर्जेंटीना और जर्मनी भिड़े थे फाइनल में
रविवार को हुए मैच ने वर्ष 1986 का फाइनल लोगों के जेहन में ताजा कर दिया। उस समय भी जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमें आमने-सामने थीं और अर्जेंटीना ने 3-2 से जर्मनी को शिकस्त दी थी।

अर्जेंटीना को दी थी मात
वर्ष 1990 के वर्ल्ड कप फाइनल में जब जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमें आमने-सामने थीं तो उस समय भी जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अर्जेंटीना के हिस्से आए 25 करोड़ डॉलर
इस जीत के साथ ही जर्मनी को चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी के अलावा 35 करोड़ डॉलर की इनामी राशि भी हासिल हुई है।वहीं उपविजेता के तौर पर अर्जेंटीना को 25 करोड़ डॉलर इनाम में मिले।

जर्मनी ने जीता टाइटल
इस जीत के साथ ही जर्मनी की टीम ने ब्राजील के चार विश्वकप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जर्मनी ने इससे पहले वर्ष 1954, 1974 और 1990 में वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था।

स्पेनिश प्लेयर कार्लस प्यूओल रहे मौजूद
फाइनल के दाैरान दुनिया की कई हस्तियां मैदान में मौजूद थीं। स्पेनिश प्लेयर कार्लस प्यूओल और ब्राजील की सुपरमॉडल गिजले ने लोगों का दिल जीता।

ब्राजील के काका भी रहे मौजूद
फाइनल देखने के लिए 'ब्लैक डायमंड' के नाम से मशहूर महान खिलाड़ी, पेले, इंग्लिश फुटबॉलर रहे डेविड बेकहम के साथ ही ब्राजील के काका और पूर्व सॉकर खिलाड़ी जोको भी मैदान पर मौजूद थे।

मैदान में झूमे फैंस
वर्ल्ड कप के आधिकारिक सांग को अपनी आवाज देने वाली गायिका शकीरा की परफार्मेंस ने मैदान पर आए हर फैन को झूमने पर मजबूर कर दिया।

शकीरा के बेटे मिलान ने भी उठाया मैच का लुत्फ
फाइनल मैच के दौरान शकीरा अपने बेटे मिलान के साथ टीमों का हौसला बढ़ाते हुए देखी गईं।












Click it and Unblock the Notifications