Friendship Day 2024 Aaj Hai: फ्रेंडशिप डे आज, जानिए क्या है इसका इतिहास, क्यों मनाते हैं इसे?
Friendship Day 2024 AAJ: हर साल अगस्त महीने के पहले संडे को 'फ्रेंडशिप डे' यानी कि मित्रता दिवस मनाया जाता है। ये दिन दोस्तों को समर्पित है।
दौड़ती -भागती जिंदगी में दोस्त ही तो होते हैं जो सुकून का कारण होते हैं लेकिन हम उन्हें ही अक्सर भूल जाते हैं इसलिए मित्रता दिवस की शुरुआत की गई, जो कि आपके रिश्ते को और मजबूत बनाए और ज्यादा करीब लेकर आए।

दरअसल मित्रता दिवस हमें अपने दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक मौका देता है, दोस्तों को शुक्रिया तो कहा नहीं जाता है।
लेकिन इस दिन आप उन्हें जरूर दिल से धन्यवाद दें क्योंकि हर किसी को एक अच्छे और सच्चे दोस्त की जरूरत जरूर होती है क्योंकि मित्रता ही एक अकेला ऐसा रिश्ता है जो कि हमें खुदा की ओर से नहीं मिलता इसे हम खुद बनाते हैं इसलिए इस रिश्ते को संवारने की जिम्मेदारी भी तो हमारी ही है ना।
इतिहास (History)
Friendship Day की शुरुआत 20वीं सदी के प्रारंभ में हुई थी। इसकी अवधारणा सबसे पहले 1930 में अमेरिकी व्यवसायी जोय हॉलमार्क द्वारा पेश की गई थी, इसे आधिकारिक रूप से 1958 में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Friendship Day) के रूप में मान्यता मिली लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने में 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया लेकिन भारत समेत कई देश इसे अगस्त के पहले संडे को ही मनाते हैं।
इस दिन क्या करें?
फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्तों संग वक्त बिताएं , उन्हें उन्हें गिफ्ट्स दें, उनका दुख सुख बांटें और अपने संबंधों को और मजबूत बनाएं। मित्रता दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि सच्चे दोस्त वही होते हैं जो हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारे साथ होते हैं।
इसलिए मशहूर कवि मैथिलीशरण गुप्त ने भी कहा है...
- हृदय को ,
- सरस स्नेह से,
- जो सहला दे ,
- मित्र वही है।,
- रूखे मन को ,
- सराबोर कर,
- जो नहला दे ,
- मित्र वही है,
- प्रिय वियोग ,
- संतप्त चित्त को ,
- जो बहला दे ,
- मित्र वही है,
- अश्रु बूँद की ,
- एक झलक से ,
- जो दहला दे ,
- मित्र वही है












Click it and Unblock the Notifications