दो महीने में नरेन्द्र मोदी से मिले अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक के मेहमान

नई दिल्ली। तीन दिन की भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सुषमा स्वराज औऱ जॉन केरी की मुलाकात में भारत-अमेरिका के बीच रक्षा समझौतों और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात होगी।

तीन दिन के इस दौरे में जॉन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि यह काफी अहम है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कई विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत का दौरा किया। विश्व बैंक के प्रमुख से लेकर फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन्ट फैबियस तक ने दो महीनों में भारत की यात्रा की। वहीं, फेसबुक की सीओओ ने भी भारत आकर यहां की संभावनाओं पर बात की।

बहरहाल, देखते हैं मोदी सरकार के इन दो महीनों के दौरान किन किन विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की ओर रूख किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री

अमेरिका के विदेश मंत्री

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। जिसमें वे भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

चीन के विदेश मंत्री

चीन के विदेश मंत्री

चीनी विदेश मंत्री वांग शी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मुलाकात की थी।

फेसबुक की सीओओ

फेसबुक की सीओओ

फेसबुक की सीओओ 5 दिन के भारत दौरे पर थीं। इस दौरान शेरिल सैंडबर्ग राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और टेलीकॉम और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भी मिलीं।

अमेरिका के उप विदेश मंत्री

अमेरिका के उप विदेश मंत्री

अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से भेजी गई अमेरिका आने की चिट्ठी सौंपी थी।

फ्रांस के विदेश मंत्री

फ्रांस के विदेश मंत्री

फ्रेंच विदेश मंत्री लॉरेन्ट फैबियस ने नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र से मुलाकात की।

ब्रिटेन चांसलर

ब्रिटेन चांसलर

ब्रिटेन राजकोष के चांसलर जॉर्ज ऑस्वार्न ने वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात की थी। इसमें दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट पर साइन किया था।

अमेरिकी सीनेटर

अमेरिकी सीनेटर

अमेरिकी सीनेटर जॉन मैकेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बाततचीत में पीएम ने अमरीका के साथ रणनीतिक भागेदारी और मजबूत करने तथा उसका विस्तार करने पर जोर दिया।

वर्ल्ड बैंक के प्रमुख

वर्ल्ड बैंक के प्रमुख

वर्ल्ड बैंक के प्रमुख जिम यांग किम तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+