FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप की ये पाबंदियां दर्शकों को करेगी निराश
FIFA World Cup 2022 का आयोजन इस साल कतर में हो रहा है। एक इस्लामिक देश होने की वजह से वर्ल्ड कप देखने वाले दर्शकों के लिए कतर ने कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं। इन पाबंदियों की वजह से इस बार का वर्ल्ड कप विवादों में आ गया है।

इनमें से कुछ पाबंदियां ऐसी हैं, जो स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आने वाली हैं। स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए कतर ने खाने-पीने से लेकर कपड़े पहनने तक की पाबंदी लगाई है। आइए, जानते हैं इस साल के वर्ल्ड कप में लगने वाली पाबंदियों के बारे में...
एल्कोहल पर पाबंदी
कतर में शराब बेचने पर सख्त पाबंदी है। इस वजह से इस वर्ल्ड कप में उपयोग आने वाले आठों स्टेडियम के आस-पास एल्कोहल नहीं बेचा जा सकता है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का मुख्य स्पॉन्सर बडवाइजर (Budwiser) है, जो बीयर और एल्कोहल बनाता है। वर्ल्ड कप शुरू होने से दो दिन पहले फीफा गवर्निंग बॉडी और आयोजक देश यानी कतर की ऑथोरिटी के बीच एक बैठक हुई, जिसमें मैच के दौरान स्टेडियम में बीयर और एल्कोहल पेय बेचने पर पाबंदी लगाई गई है।
फीफा गवर्निंग बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि FIFA और होस्ट कंट्री की ऑथोरिटी के बीच स्टेडियम में एल्कोहल के इस्तेमाल पर कहा गया कि फीफा फैन फेस्टिवल (FIFA Fan Festival), अन्य फैन डेस्टिनेशन और लाइसेंस्ड वैन्यू के सेल प्वाइंट्स से बीयर स्टॉल को हटाने का फैसला किया गया है।
हालांकि, Bud Zero की सेल पर इस फैसले की वजह से कुछ प्रभाव नहीं पड़ेगा यानी फैन्स स्टेडियम और फैन प्वाइंट्स पर केवल बड जीरो को खरीद सकते हैं। होस्ट कंट्री ऑथोरिटी और FIFA फैन्स के लिए स्टेडियम और उसके आस-पास के एरिया में उल्लासपूर्वक और माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
इससे पहले वर्ल्ड कप आयोजकों ने स्पॉन्सर कंपनी बडवाइजर को स्टेडियम की सीमाओं में मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले तक और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद एल्कोहल और बीयर की सेल की अनुमति दी थी। इसके लिए कतर की ऑथोरिटी ने फैन जोन्स में बडवाइजर बीयर की कीमत काफी ज्यादा यानी 12 यूरो (लगभग 1200 रुपये) प्रति केन कर दी। इसके बाद से फीफा गवर्निंग बॉडी और कतर की ऑथोरिटी पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद बीयर की सेल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी।
एक दशक पहले कतर को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी। तब से यहां के स्थानीय आयोजक और फीफा अधिकारी यह दावा कर रहे थे कि दर्शकों के लिए बीयर उपलब्ध रहेगा। बडवाइजर ने इस स्पॉन्सरशिप के लिए 75 मिलियन डॉलर का अग्रीमेंट FIFA के साथ किया है। आखिरी पल में बीयर पर लगे बैन की वजह से दर्शकों के साथ-साथ टाइटल स्पॉन्सर को भी निराश होना पड़ेगा।
महिलाओं के लिए ड्रेस कोड
एल्कोहल पर पाबंदी के साथ-साथ कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों, खास तौर पर महिलाओं के लिए ड्रेस कोड बनाया गया है। स्टेडियम में मैच देखने वाली महिलाओं को रिवीलिंग ड्रेस पहनने की पाबंदी है। रिवीलिंग ड्रेस पर पाबंदी का मतलब है कि महिलाएं ऐसी ड्रेस पहनकर स्टेडियम में आएं जिसे
पहनने के बाद उनके घुटने और कंधे नहीं दिखने चाहिए। इसके अलावा कतर में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान किसी भी तरह के कॉन्सर्ट की भी पाबंदी है।
म्यूजिक और डांस पर पाबंदी
यही नहीं, इस फीफा वर्ल्ड कप में मॉडल रैम्प वॉक, म्यूजिक और यहां तक की डांस पर भी पाबंदी लगाई गई है। केवल पारंपरिक म्यूजिक और नृत्य करने की आजादी दी गई है। कतर में कुछ बच्चों को पारंपरिक ड्रेस पहन कर कुरान के आयत पढ़ने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाए गए हैं।
इस वर्ल्ड कप के आठों स्टेडियम और उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रेस कोड पालन करने और एल्कोहल के नियमों की निगरानी के लिए कतर की ऑथोरिटी ने करीब 15,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे फेशियल रिकोग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो स्टेडियम के दर्शकों को मॉनिटर कर सकते हैं।
पूर्व फीफा प्रेसिडेंट ने मानी गलती
कतर में आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 को लेकर पूर्व फीफा प्रेसिडेंट सेप ब्लेटर (Sepp Blatter) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि विश्व कप के आयोजन के लिए 'कतर का चयन करना मेरी गलती थी।' साथ ही, ब्लेटर ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट के देश फीफा जैसे इवेंट के लिए "काफी छोटे" हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications