Eid 2019: मीठी ईद पर सभी को भेजें प्यार भरी मुबारकबाद
नई दिल्ली। मूल रूप से मुसलमानों का त्योहार ईद भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। इस त्योहार को सभी आपस में मिलकर मनाते है और खुदा से सुख-शांति और सफलता के लिए दुआएं मांगते हैं। ईद नफरत भूलाकर दिलों में मुहब्बत पैदा करने वाला त्योहार है। कहते हैं, सेंवई के जरिए लोग ईद पर मिठास बांटते हैं, अगर इस मिठास में भावनाओं की चाशनी मिल जाए तो ये ईद यादगार हो जाएगी, इसलिए इस ईद के मौके पर आप भी अपने चाहने वालों के भेजिये प्यार भरे अच्छे संदेश और उन्हें रूबरू कराइये उन्हें अपने प्रेम और आदर से।

ईद मुबारक
ईद के लम्हों में याद रखना प्यार को
ईद के लम्हों में याद रखना सुबह
जब भी निखार कर देखना
शाम जब भी बहार कर देखना
रात को तन्हाई में तारें
जब भी हर बार देखना प्यार को
सदा आबाद रखना प्यार को
ईद के लम्हों में याद रखना

आप ईद के चांद की तरह जगमगाते रहें...
दिए जलते और जगमगाते रहें
हम आपको इसी तरह याद आते रहें
जब तक ज़िंदगी है ये दुआ है हमारी
आप ईद के चांद की तरह जगमगाते रहें
आप को ईद मुबारक

देदे तेरा साथ ईद का तोहफा समझ के ...
देखा ईद का चांद तो मांगी ये दुआ रब से
देदे तेरा साथ ईद का तोहफा समझ के
ईद मुबारक

ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा
कोई इतना चाहे तुम्हें तो बताना
कोई तुम्हारे इतने नाज उठाये तो बताना
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा
तुमसे कोई हमारी तरह कहे तो बताना।

चांद की ईद हो गई होगी
ईद का चांद तुम ने देख लिया
चांद की ईद हो गई होगी
मौका भी है दस्तूर भी
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौका भी है दस्तूर भी है।












Click it and Unblock the Notifications