दीपिका के लिए अपने घरों से खाना क्यों भेजना चाहते हैं उनके फैंस?
अपने-अपने घरों से दीपिका के लिए खाना क्यों भिजवा रहे उनके फैंस
नई
दिल्ली। दीपिका पादुकोण अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाई रहती हैं तो वहीं अपनी फिटनेस और फोटोशूट को लेकर भी अकसर चर्चा में रहती हैं लेकिन सितारों पर प्यार लुटाने वाले फैंस कई बार उनकी खिंचाई भी कर देते हैं। ऐसा ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करने के बाद दीपिका के साथ भी हुआ है। उन्हें इसके लिए बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

ट्रोल हुईं दीपिका
दीपिका ने एक मैगजीन के लिए लिए कराए फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में दीपिका काफी दुबली नजर आ रही हैं। इस फोटो दुबली दिखने के लिए वो ट्रोल हो गईं।
कई लोगों ने दीपिका की इस तस्वीर पर उनका मजाक उड़ाया और कहा हम आपको फैन हैं, इसलिए आपको इस हाल में नहीं देख सकते, हम अपने घर से खाना भिजवा रहे हैं, आप खा लें और सेहत बनाएं। एक फैन ने कमेट किया कि क्या हाल हो गया है, कुछ लेती क्यों नहीं? तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें कुपोषण की शिकार तक कह दिया।

वैनिटी फेयर-यूके के लिए कराया फोटोशूट
दीपिका पादुकोण ने इंटरनेशनल मैग्जीन वैनिटी फेयर-यूके के लिए हाल ही में फोटोशूट कराया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दीपिका ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वैनिटी फेयर मैगजीन ने ज्वैलरी एडिशन के लिए ये फोटोशूट कराया है।

बीते माह भी हुईं थी ट्रोल
दीपिका हाल ही में दो बार अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। बीते महीने मैक्सिम मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट के फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए थे। जिसमें उनके ड्रेस को अश्लील बताते हुए ट्रोल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications