राजकपूर की बेटी से राजीव गांधी की शादी कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी लेकिन...
नई दिल्ली, 20 अगस्त। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती है, इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई बड़े नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके राजीव गांधी को याद किया है।

राजकपूर की बेटी से बेटे की शादी करना चाहती थीं इंदिरा गांधी
राजीव गांधी का जीवन शुरू से ही काफी चर्चित रहा है, सबसे बड़ा मुद्दा तो उनकी और सोनिया गांधी की शादी का ही देश में रहा है, इस शादी के बारे में काफी कुछ लिखा गया है लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि सोनिया और राजीव गांधी का रिश्ता प्रेम, त्याग और समर्पण की मिसाल है लेकिन शायद आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा कि राजीव गांधी की मां और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी अपने बेटे राजीव की शादी जाने-माने दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बेटी से कराना चाहती थीं।

"नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स"
ये कहना हमारा नहीं है बल्कि पत्रकार रशीद किदवई का है, जिन्होंने अपनी किताब "नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स" में लिखा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी और इसी वजह इंदिरा गांधी इस दोस्ती को रिश्ते में बदलना चाहती थीं और इसी कारण उनके मन में राजकपूर की बेटी ऋतु को अपने घर की बहू बनाने की तमन्ना जागी थी।

लेकिन राजीव का तो सोनिया गांधी पर आया था दिल
लेकिन उनकी चाहत पर उस वक्त विराम लग गया जिस वक्त उन्हें पता चला कि राजीव गांधी का दिल इटली की सोनिया मायनो (अब सोनिया गांधी) पर आ गया है और दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। इंदिरा ने इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी जिसके बाद 1968 में राजीव गांधी और सोनिया गांधी सात जन्मों के बंधन में हमेशा के लिए बंध गए।

ऐसे हुई थी राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात
राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है, दोनों की मुलाकात कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक ग्रीक रेस्त्रां में हुई थी। राजीव गांधी के लिए यह पहली नजर का प्यार था। बताया जाता है कि राजीव गांधी ने तब रेस्त्रां के मालिक से सोनिया के करीब वाली सीट देने की रिक्वेस्ट भी की थी। रेस्त्रां के मालिक ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications