Beauty Tips: खूबसूरती बढ़ाने में भी सहायक है लहसुन, ऐसे करें इस्तेमाल बने रहेंगे युवा

आपको ये तो पता ही होगा की लहसुन का इस्तेमाल आपके खाने का स्वाद और बढ़ा देता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन खूबसूरती बढ़ाने में भी सहायक है। जी हां, सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन ये सही बात है कि लहसुन का तरीके से इस्तेमाल आपके त्वचा में निखार ला सकता है। आइए आपको लहसुन के इस्तेमाल के 5 तरीके बताते हैं जिनसे आप अपनी खूबसूरती को बनाए रख सकते हैं।

मुंहासों से छुटकारा

मुंहासों से छुटकारा

अगर चेहरे पर मुंहासे हो हो गए हैं तो इससे छुटकारा पाने में लहसुन फायदेमंद है। इसके लिए आपको करना ये है कि लहसुन की कलियां छीलकर रख लें फिर उसे किसी चीज में रखकर मसलें कि उससे रस बाहर आ जाए। अब इस रस को चेहरे पर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। कुछ मिनटों के लिए इसे वैसे ही छोड़ दें, उसके बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों में आप महसूस करें कि आपके चेहरे से मुंहासे के निशान धीरे-धीरे कम हो रहे हैं।

चेहरे के छिद्र को भरें

चेहरे के छिद्र को भरें

अक्सर हम देखते हैं कि चेहरे पर छिद्र होते हैं। बाहर निकलने पर इसमें धूल और दूसरी अन्य चीजें आकर जमती हैं। इसके लिए लहसुन की एक कली को आधे टमाटर के साथ मिलाकर कुचलकर खूब अच्छे से मिला लें। जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे अपने चेहरे पर लगाएं। दस मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धों लें। इस प्रक्रिया से चेहरे पर छिद्रों को बंद करने और त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है।

स्ट्रेच रिमार्क हटाएं

स्ट्रेच रिमार्क हटाएं

लहसुन के रस को जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इसे गर्म कर लें। अब अपने खिंचाव के निशान इस तेल की मालिश करें। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो। अधिक गर्म हो तो इसे हल्का ठंडा होने के बाद इस्तेमाल करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद आप महसूस करेंगे कि खिंचाव के चलते शरीर पर पड़े निशान कम हो रहे हैं।

शरीर पर लाल निशान

शरीर पर लाल निशान

कुछ लोगों की त्वचा पर लाल-लाल धब्बे जैसे निशान उभर आते हैं। इस जगह पर स्किन खुरदरी होने के साथ ही खुजलाहट भी होती है। ये निशान धीरे-धीरे बढ़ता ही रहता है। अक्सर यह खोपड़ी, कोहनी और घुटनों के पास दिखाई देता है। ये देखने में भी बुरा लगता है। लहसुन के इस्तेमाल से इन धब्बों से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि लहसुन में धब्बों को हटाने के गुण होते हैं।

सदा रहें युवा

सदा रहें युवा

बढ़ती उम्र को रोकने यह सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगता हो लेकिन सही बात तो ये है कि उम्र बढ़ने का पता हमारे चेहरे पर हो रहे बदलावों से ही तो लगता है। जैसे चेहरे पर झुर्रियों का आना। लहसुन को शहद और नींबू के साथ मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो यह चेहरे पर झुर्रियों को रोकता है। एक कली लहसुन लेकर इसे बारीक काट लें। सुबठ उठने के साथ ही नींबू-शहद पानी के साथ इसे लें। इससे आप अधिक समय तक युवा बने रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+