सिर्फ पुरी नहीं रायपुर में भी 500 साल से निकल रही जगन्नाथ यात्रा

श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान के रथ को खींचने से उनके पाप व कष्ट दूर होते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। बताया जा रहा है कि रथयात्रा के लिए जहां पूरे मंदिर परिसर का रंगरोगन कार्य जोरशोर से चल रहा है, वहीं भगवान के नगर भ्रमण के लिए मंदिर के पुराने रथ की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। इसके लिए प्रतिवर्ष की तरह ओडिशा से कारीगर आए हैं, जो रथ को रथयात्रा के दो दिन पहले पूरी तरह से तैयार कर देंगे।
जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पं. महेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान को स्नान कराने की परंपरा निभाई गई थी और वर्तमान में भगवान बीमार अवस्था में हैं, जिसके चलते मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल भगवान के निविग्रह की पूजा-अर्चना हो रही है और भगवान को बीमारी से ठीक करने के लिए उन्हें रथयात्रा के तीन दिन पहले से काढ़ा पिलाने की रस्म निभाई जाएगी।
ओडिशा के पवित्र धाम पुरी में इस बार 29 जून को रथयात्रा निकाली जा रही है, इसलिए राजधानी में भी इसी दिन रथयात्रा निकलेगी। इससे पूर्व 28 जून को नैन उत्सव के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी और 29 जून को विशेष पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा को जगन्नाथ मंदिर के महंत रामसुंदरदास के सानिध्य में राजधानी का भ्रमण कराया जाएगा और पुरानी बस्ती मुख्य मार्ग पर भगवान नौ दिन के लिए विराजित किए जाएंगे।
पुजारी शर्मा के अनुसार भगवान की बीमारी की अवस्था में पिलाई जाने वाली औषधियों में आमी हल्दी, सोंठ, कालीमिर्च, जायफल, अजवाइन, करायत, पीपल को बावली के जल में मिति कर काढ़ा तैयार किया जाएगा और भगवान को भोग लगाकर वह प्रसाद के तौर पर भक्तों को वितरित किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस प्रसाद का सेवन करने से व्यक्ति सालभर निरोगी रहता है।
पुरानी बस्ती के अलावा अवंति विहार, सदरबाजार, आमापारा, शास्त्री बाजार बांस टॉल, लिली चौक व गुढ़ियारी स्थित जगन्नाथ मंदिरों से भी रथयात्रा निकलकर राजधानी के मुख्य मार्गो का भ्रमण करेगी। इन मंदिरों में रथयात्रा की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बहरहाल रथयात्रा को लेकर राजधानी सहित सूबे के विभिन्न जगहों पर जोर शोर से तैयारी आरम्भ हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications