#IndiraGandhi: जब इंदिरा ने सोनिया से कहा-डरो नहीं, खुलकर बोलो, मैंने भी कभी प्यार किया है...

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के फलक पर इंदिरा गांधी के हाथ में पीएम पद ऐसे समय में आया था, जब देश नेतृत्व के संकट से जूझ रहा था। शुरू में 'गूंगी गुड़िया' कहलाने वाली इंदिरा ने अपने चमत्कारिक नेतृत्व से न केवल देश को दिशा दी बल्कि विश्व मंच पर भी भारत की धाक जमा दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने एक बार बातचीत में बताया था इंदिरा एक कुशल प्रशासक थीं, उनके सक्रिय सहयोग से ही बांग्लादेश अस्तित्व में आया, जिससे भारत समेत विश्व का इतिहास और भूगोल दोनों बदल गए।

इंदिरा गांधी बहुत प्यारी मां थीं: सोनिया गांधी

इंदिरा गांधी बहुत प्यारी मां थीं: सोनिया गांधी

यूं तो इंदिरा गांधी से जुड़ी बहुत सारी बातें ऐसी हैं जो उनकी समझदारी, कुशलता और हिम्मत से रूबरू कराती हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व के कुछ रूप ऐसे भी हैं, जो ये एहसास कराते हैं कि इंदिरा भी एक आम महिला की तरह दिल-दिमाग और एहसास के बारे में सोचती थीं, आज से करीब दो साल पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक टीवी इंटरव्यू में अपनी सास इंदिरा के बारे में ऐसी ही एक रोचक बात बताई थी।

जब इंदिरा ने सोनिया से कहा- मैंने भी कभी प्यार किया है

जब इंदिरा ने सोनिया से कहा- मैंने भी कभी प्यार किया है

सोनिया ने उस इंटरव्यू में अपनी और इंदिरा गांधी की पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया था, सोनिया ने कहा था कि इंदिरा जी, पीएम होने के साथ-साथ एक महिला और प्यारी मां थीं और इसलिए उन्हें भी बहुत जल्द मेरे और राजीव के रिश्ते के बारे में पता चल गया था इसलिए वो न्यूयार्क से लौटते वक्त अचानक लंदन में रूक गईं और उन्होंने राजीव से कहा कि सोनिया से कहो कि कल ही मुझसे आकर मिले, सोनिया गांधी ने कहा कि ये बात सुनकर मैं एकदम से नर्वस हो गई।

सोनिया ने बताई पहली मुलाकात की बात....

सोनिया ने बताई पहली मुलाकात की बात....

मेरे नर्वस का आलम ये था कि मैं पहले दिन उनसे मिल ही नहीं पाई, हिम्मत करके मैं उनसे मिलने दूसरे दिन गईं तो उन्होंने मुझसे मिलते ही सीधे कहा था कि मुझसे डरो नहीं, मैंने भी प्यार किया है, इसलिए मैं इस बात को समझती हूं।

इंदिरा ने की थी सोनिया गांधी से फ्रेंच में बात

इंदिरा ने की थी सोनिया गांधी से फ्रेंच में बात

मुझे अच्छी अंग्रेजी नहीं आती थी इसलिए इंदिराजी ने मुझसे फ्रेंच में बात शुरू कर दी, सोनिया ने बताया था कि ये बात साल 1965 की है, इंदिरा जी ने मुझसे ऐसी बातें की जैसे मैं उनसे पहली बार मिली ही नहीं और मैं कब उनसे बात-बात करते नार्मल हो गई मुझे पता ही नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+