Fatehpur News: 'मैं समलैंगिक हूं, मुझे तलाक दे दो' पति ने रो-रो कर बताई सच्चाई, पत्नी ने उठाया यह कदम

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पति ने पत्नी से खुद तलाक देने की बात कही है। पति की बातें सुन पत्नी के होश उड़ गए। पत्नी ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 29 मई 2021 को सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार जायसवाल के बेटे मनीष कुमार जायसवाल के साथ हुई थी। जिसमें मेरे पिता ने दहेज व शादी में कुल मिलाकर चौतीस लाख रुपए खर्च किए थे। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले मुझे परेशान करते थे। मैं कुछ समय मायके चली गयी। वहां से फिर ये लोग मुझे अपने घर लाए और मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी।

fatehpur

पत्नी ने सास, ससुर,जेठ से पिटाई की बात अपने पति मनीष से बताई। इसके बाद मनीष रोने लगा और पूरी सच्चाई बताई। उसने पत्नी से कहा कि तुम मुझे तलाक दे दो मैं समलैंगिक हूं। मैंने तुम्हारे साथ धोखा किया है। परिवार वालों के दबाव में आकर मैंने तुमसे शादी कर ली।

पति की बात सुनते ही पत्नी हैरान रह गयी। वह अपने घर लौट आई और परिजनों को पूरी बात बताई। महिला ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पति, सास, ससुर, जेठ व उसके मामा समेत पांच लोगों के समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+