फतेहपुरः तेज रफ्तार में कैंटेनर चालक ने दो लोगों को रौंदा, मौके पर मौत
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ एनएच 2 के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आरोपी कैंटेनर ड्राइवर गाड़ी के साथ फरार हो गया। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

सनगांव मोड़ एनएच 2 पर तेज़ रफ़्तार कैंटेनर दो युवको को कुचलते हुए भाग निकला, जिसे लोगों ने दौड़कर पकड़ना चाहा लेकिन आरोपी ड्राइवर भाग निकला। वही दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना से नाराज होकर जाम लगाए रखा। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार कैंटेनर चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सड़क में बजरी पड़ी हुई है, जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। सड़क से बजरी को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं डीएसपी ने बताया की दो युवक बाइक से शहर की और आ रहे थे की तभी तभी कैंटेनर के बाइक सवार दोनों युवको को टक्कर मार दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, फरार कैंटेनर चालक की तलाश की जा रही हैं |












Click it and Unblock the Notifications