UP News: एक ही शख्स को लेकर दो महिलाओं में हुआ झगड़ा, दोनों बोलीं- ये मेरा पति है, फिर ऐसे सुलझा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। फतेहपुर जनपद में एक ही व्यक्ति के लिए देवरानी जेठानी में कहासुनी हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पड़कर थाने पर ले आई। थाने पर घंटों पंचायत चली उसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
दरअसल यह पूरा मामला फतेहपुर जनपद के कौडि़हा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि कानपुर नगर के एचबीटी गंगा घाट निवासी रंजीत नामक युवक ने 15 साल पहले शशि कला नमक एक महिला से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों साथ रहते थे इसी बीच में शशि कला को छोड़कर गायब हो गया।

शशि कला उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इधर रंजीत के बड़े भाई नाटूल की एक साल पहले मौत हो गई और वह उनकी पत्नी अर्थात अपनी विधवा भाभी पूनम के साथ छ्विली में पति पत्नी के रूप में निवास करने लगा।
इधर काफी समय से शशि कला अजीत की खोजबीन कर रही थी। उसे किसी तरह जानकारी मिली कि अजीत दूसरी महिला से शादी करके उसके साथ किराए का कमरा लेकर रह रहा है। जानकारी होने के बाद शशि कला वहां पहुंच गई और अपने पति को वह अपने साथ ले जाने लगी।
उसके बाद पूनम और शशि कला में कहा सुनी हो गई। बात इतनी बड़ी की देवरानी जेठानी में मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शशि कला और पूनम तथा अजीत को लेकर थाने पर पहुंची।
थाने पर काफी देर तक पंचायत चली उसके बाद अजीत ने स्वीकार किया कि उसने शशि कला से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद वह शशि कला के साथ कानपुर चला गया। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications