UP News: बड़ी बहन से तय थी शादी लेकिन साली को लेकर फरार हो गया दूल्हा, परिजनों ने पकड़ा माथा, मामला दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। फतेहपुर जनपद में बड़ी बहन से शादी तय हो जाने के बाद दूल्हे को दुल्हन की छोटी बहन पसंद आ गई और बारात निकलने से पहले दूल्‍हा अपनी साली को लेकर फरार हो गया।

गायब बालिका की उसके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन बाद में जब सच्चाई पता चली तो दुल्हन के घर वालों द्वारा दूल्हे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

up-marriage-was-fixed-with-elder-sister-groom-ran-away-with-sister-in-law

रिपोर्ट की माने तो सदर कोतवाली नई बस्ती अबू नगर निवासी जय विजय नामक युवक की शादी एक युवती से तय हुई थी। शादी तय हो जाने के बाद रिंग सेरेमनी सहित अन्य कार्यक्रम भी संपन्न हो गए। दोनों की शादी की तिथि दो माह बाद तय करने के साथ ही बारात आने का इंतजार किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को फोन करके बात करना शुरू कर दिया। इस दौरान दुल्हन की छोटी बहन भी उससे बातचीत करने लगी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा तो दूल्हा दुल्हन की छोटी बहन से प्यार करने लगा।

बताया जा रहा है कि परिवार वाले शादी की तैयारी को लेकर परेशान थे ऐसे में उनको इस बात की भनक भी नहीं लगी। फोन पर बातचीत तो प्यार का इजहार होने के बाद जीजा और साली मुलाकात करने की योजना बनाये। लड़की पचक कहना है कि उनकी नाबालिक बेटी 18 नवंबर को अपने कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी।

वहीं पर आरोपी वहां पहुंचा और उनकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गया। दुल्हन के घर वाले काफी खोजबीन किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली उसके बाद पता चला कि 18 नवंबर से ही दूल्हा भी लापता है। ऐसे में दुल्हन के परिजनों द्वारा पुलिस से लिखी शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+