फतेहपुर: ट्रक और बस की भीषण टक्कर में हुई 7 की मौत, कई घायल

फतेहपुर। यूपी में फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली बिल्लारी मोड़ के पास उस समय हाहाकार मच गया जब तेज रफ्तार ट्रक ने जनपद से जहानाबाद कस्बे की ओर सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

Many killed in bus and truck collision

बस व ट्रक की टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गयी। टक्कर की आवाज से पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को निकालना शुरू किया। बस व ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया।

मृतकों के शवों को मॉर्चरी हाऊस भेजा गया। बताया जाता है कि बस फ़तेहपुर से सवारियां भरकर जहानाबाद जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार आ रहे ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी होते ही डीएम संजीव सिंह व एसपी रमेश मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बढ़ाने के साथ ही घायलों का इलाज कराने में जुटे रहे।

संभल हादसे में 8 की मौत

संभल में मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर देर रात डीसीएम और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+