जिंदा सांप खाता है ये शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा 'पिशाच' है, जेल में डालो, देखें Video
Fatehpur news: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से कैसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सांप को पकड़ कर उसे काट कर खा रहा है। [Video अंत में है।]
सांप को पड़कर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यह शख्स इंसान नहीं पिशाच है। इसे तत्काल जेल में डाल देना चाहिए। वायरल वीडियो को आधार पर पुलिस भी मामले की जान शुरू कर दी है।

उम्र कैद की सजा काटकर कुछ दिन पहले ही छूटा
दरअसल, फतेहपुर निवासी डकैत गंगा प्रसाद केवट कुछ दिन पहले ही आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से बाहर आया है। बताया जा रहा है कि डकैत गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी शंकर केवट गैंग का सदस्य रहा है।
गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी ने शंकर केवट के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। शंकर केवट को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था जबकि गंगा प्रसाद को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद गंगा को जेल भेज दिया गया था।
जेल जाने के बाद उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई। कुछ दिन पहले ही गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी सजा काटकर बाहर आया। बताया जा रहा है कि बाहर आने के बाद एक दिन वह अपने नाव को लेकर नदी में जा रहा था इसी दौरान उसे एक सांप दिखाई दिया।
गंगा प्रसाद ने सांप को पकड़ लिया उसके बाद नदी के पानी में उसे धुल कर जिंदा ही खाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गंगा प्रसाद केवट कैसे जिंदा सांप को मुंह से काट-काट कर खा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भड़क गए। लोगों द्वारा इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाने लगी।
देखें Video-
कुछ लोगों का कहना है कि यह इंसान नहीं बल्कि पिशाच है। इसे बाहर नहीं रहना चाहिए तत्काल इस जेल में डाल देना चाहिए। फिलहाल इस मामले में फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाने की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications