2 नातियों को डूबता देख बचाने कूद पड़े बाबा, तैरना नहीं जानते थे, तीनों की मौत

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गाँव में तालाब में नहाते समय दो सगे भाई तालाब में डूब गए। दोनों बच्चों को तालाब में डूबता देख बाबा बचाने के लिए कूद गया। उसे भी तैरना नहीं आता था। इस तरह तीनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। तालाब किनारे भारी भीड़ जुट गई।

grandfather with his two grandsons drown in the pond, all dead at fatehpur

संवाददाता ने बताया कि, सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। लाशें निकलवाई गईं। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके बाद वापस परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गाँव में तालाब में नहाते समय दो सगे भाई गहरे पानी में डूब रहे थे। जिन्हें बचाने के लिए बच्चों का बाबा भी तालाब में कूद गया।

grandfather with his two grandsons drown in the pond, all dead at fatehpur

तालाब में पानी काफी ज्यादा था। इस तरह उन तीनों की मौत हो गई। गांवभर के लोग घटना स्थल पहुंच गए थे। काफी मशक्कत के बाद लाशें निकाली गईं। मृतकों के घर पर मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+