शादी से प्रेमी ने किया इनकार तो प्रेमिका ने उठाया यह खौफनाक कदम

फतेहपुर। कहते हैं प्यार अंधा होता है, इसकी बानगी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में देखने को मिली है। यहां प्रेमी ने किशोरी से शादी करने से इनकार कर दिया तो आहत किशोरी ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी और सीओ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

girl set fire herself because lover refused the marriage

जानकारी के अनुसार, मामला फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के अकबर खेड़ा गांव का है। गांव निवासी किशोर व किशोरी पड़ोसी थे और उनके बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कक्षा 8 के बाद किशोरी ने पिछले साल पढाई छोड़ दी थी और किशोर कक्षा 9 में पढ़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बीती 9 जनवरी को किशोर और किशोरी को परिवार वालों ने एक साथ पकड़ लिया था। उनके बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया तो गांव के लोगों ने पंचायत कराई। जिसके बाद घर वालों ने किशोर और किशोरी की शादी तय कर दी थी।

girl set fire herself because lover refused the marriage

दोनों की शादी 13 जनवरी 2020 को चंदिकन मंदिर में होनी थी, लेकिन शादी से अचानक किशोर ने इंकार कर दिया। किशोर द्वारा शादी से इनकार करने पर किशोरी ने खुद को आग लगा ली। आग की तेज लपटें देख किशोरी की भाभी ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर आए। लोगों ने आग बुझाकर किसी तरह किशोरी को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर एलएलआर अस्पताल भेजा गया है। वहीं एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि औंग थाना क्षेत्र में आज सुबह एक किशोरी ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+