फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका द्वारा रसोइयां से पैर दबवाने का Video Viral, बीएसए ने दिये जांच के आदेश

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक प्रधानाध्यापिका का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों द्वारा प्रधानाध्यापिका के कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुर्सी पर बैठी प्रधानाध्यापिका का एक महिला पैर दबा रही है। पैर दबाने वाली महिला रसोईयां बताई जा रही है। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियाे की पुष्टी नहीं की जाती है।

fatehpur-video-of-head-master-getting-her-feet-pressed-by-cooks-goes-viral

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फतेहपुर जिले के हसवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल होने के बात शिक्षा महकमे में हर तरफ वीडियो की ही चर्चा होने लगी।

कई लोग इस वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''फतेहपुर। पढ़ाने के बजाय स्कूल में पैर दबवा रही प्रधानाध्यापिका..रसोइयों से मालिश करवाने का वीडियो वायरल,दो-दो रसोइए प्रधानाध्यापिका की कर रहे सेवा..कंपोजिट विद्यालय हसवा का मामला।"

बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव द्वारा वायरल वीडियाे के जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद यदि मामला सही पाया जाता है तो प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

देखें Viral Video

बीएसए कार्यालय द्वारा मीडिया को बताया कि इस मामले की जांच हसवा खंड शिक्षा अधिकारी से कराई जा रही है। रसोइयों से विद्यालय में खाना बनवाने तथा रसोई की साफ-सफाई ही कराई जाती है। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति उनसे दूसरा कार्य करवा रहा है तो यह नियम के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+