UP News: सात फेरे लेते वक्त दुल्हन के सामने जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा दूल्हा, भड़के परिजन, टूट गई शादी
UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद से शादी के दौरान एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। फर्रुखाबाद जनपद में धूमधाम से एक युवती की शादी हो रही थी इसी दौरान साथ फेरे लेते वक्त दूल्हा जमीन पर गिर गया।
दूल्हे के जमीन पर गिरने के बाद वहां पर मौजूद दुल्हन के रिश्तेदार तथा बाराती भी सन्न रह गए। दूल्हे के परिजनों ने उसे उठाया उसके बाद दुल्हन के परिजन शादी करने से इनकार कर दिए। बाद में काफी देर तक दूल्हा पक्ष के लोग समझाते रहे लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

इतना ही नहीं बाद में लड़की पांच के लोगों ने बारातियों को बेइज्जत करके दरवाजे से भगा दिया और गहने तथा अन्य सामान भी रख लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
दरअसल, कन्नौज जनपद के एक गांव से एक युवक की बारात गुरुवार रात में फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के एक मुहल्ले में आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बारातियो कि अच्छे तरीके से खातिरदारी की गई। खातिरदारी के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं।
इस बीच मंडप में दूल्हा दुल्हन जब सात फेरे लेने लगे तो छह फेरे पूरे हो गए थे लेकिन सातवां फेर लेते समय दूल्हा अचानक जमीन पर गिर गया। दूल्हे के जमीन पर गिरने के बाद वहां मौजूद दुल्हन के रिश्तेदार और बाराती आवाक् रह गए। गिरने के बाद दूल्हा अपना शरीर अकड़ने लगा।
ऐसे में दुल्हन बच के लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ता है। जानकारी होने के बाद दुल्हन और उसके घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन मामले का हल नहीं निकला।
मामले का हाल ना निकलता देख दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत की तो लड़की पक्ष का कहना था कि शादी में उनके काफी रुपए खर्च हुए हैं। ऐसे में उनकी भरपाई करने के लिए वे लोग गहने रख लेंगे। काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन मामले का हल नहीं निकला उसके बाद बगैर दुल्हन ही बारात वापस लौट गई।












Click it and Unblock the Notifications