VIDEO: नशे में धुत सिपाही को युवकों ने घेर लिया तो कहने लगा- तुम्हारी तरह क्या मैं शराब नहीं पी सकता
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के आवास विकास परिसर के पास एक कॉन्स्टेबल शराब के नशे में धुत हो गया। वह अपनी मोटरसाइकिल भूल गया और डगमगाते हुए कदमों से सड़क पर चलने लगा। इस दौरान उसने कई लोगों से अभद्रता की। सिपाही की करतूतें देख वहां भीड़ जुट गई। कई युवक उसे बुरा-भला कहने लगे। इस पर सिपाही ने कहा कि जब तुम शराब पी सकते हो तो मैं क्यों नहीं पी सकता? और तुम मेरा वीडियो क्यों बना रहे हो?'' इस पर एक युवक और ज्यादा भड़क गया। युवक ने उससे कहा कि तुम सरेआम शराब पीकर उत्पात नहीं मचा सकते।

जिसके बाद उक्त कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले में लोगों ने कॉन्स्टेबल की शिकायत आवास-विकास पुलिस चौकी से भी की। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी आवास विकास दीपक त्रिवेदी वहां पहुंचे। उन्होंने उस आरक्षी कॉन्सटेबल को पकड़ लिया और उसको साथ ले गये। पूछ-ताछ में पता चला कि उसका नाम रामरूप पुत्र नत्थू सिंह राठौर था। वह जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर का निवासी है। वह पूर्व में सेना में रहा था तथा वर्तमान में पुलिस में भर्ती होने के बाद रिक्रूट आरक्षी के तौर पर जनपद ललितपुर में ट्रेनिंग कर रहा है। अशोभनीय आचरण के चलते उसे पुलिस अधीक्षक के पास ललितपुर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications