फर्रुखाबाद: गंगा में मछली पकड़ रहे थे बच्चे, जाल में आ गए दो जिंदा हैंड ग्रेनेड
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में रविवार की दोपहर हैंड ग्रेनेड मिलने की दूसरी घटना ने पुलिस प्रसाशन की नींद उड़ा दी है। पिछले महीने शहर के मोहल्ला बजरिया फील्ड में भी एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला था, जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। एक बार फिर दो जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है।

मछली के जाल में आया थैला
सदर कोतवाली की चौकी पांचालघाट क्षेत्र के गांव धीमरपुरा के रहने वाला राम अपने अन्य साथियों के साथ गंगा में मछली पकड़ने गया था। जाल में एक थैला मिला, जिसमें अधिक वजन होने के कारण उसने उसको पलट दिया। थैले से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड निकले। राम ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। फिर उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस कर रही जांच
घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बच्चे से पूरी जानकारी की, इसके बाद दोनों हैंड ग्रेनेट को बाल्टी में डालकर दो सिपाहियों के माध्यम से बाइक से पुलिस लाइन के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि धीमरपुरा के दो बच्चे राम और विशाल गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी उनको प्लास्टिक के थैले में दो ग्रेनेड मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications