महिला को लूटकर भाग रहे बदमाश बिजली के पोल से टकराए, हॉस्पिटल में भर्ती
फर्रुखाबाद। यूपी में फर्रुखाबाद जिले में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अदिउली की रहने वाली एक महिला को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उससे सामान लेकर भागने लगे। वे बाइक पर सवार थे महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों की बाइक बरौन गांव के सामने बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें पिंटू नाम का बदमाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी गुड्डू और राजेंद्र बहेलिया के हल्की चोटें आई। वे भीड़ के हाथ लग गए तो उनकी पिटाई शुरू कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पिंटू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत खराब होने पर सैफई के लिए रिफर कर दिया गया। ये तीनों बदमाश जिला एटा के थाना नयागांव के गांव रजपुरा के रहने वाले बताए गए। वहीं, पीड़ित महिला की पहचान निर्मला पत्नी स्व सूरजपाल की विधवा के तौर पर हुई। वह पेंशन निकाल कर घर जा रही थी। बाइक सवार तीन बदमाश उनका ही थैला छीनकर बाइक से भागने लगे थे।

निर्मला देवी ने हथियापुर ग्रामीण बैंक में विधवा पेंशन के तीन हजार के साथ और एक हजार रुपये मिलाकर कुल चार हजार रुपए निकाले थे। उन्हीं को लूट कर वे तीनों भागे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications