व्हीलचेयर पर बैठा दिव्यांग मांगता रहा जान बख्शने की भीख मगर डंडों से उसे पीटता रहा युवक

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्हीलचेयर पर एक दिव्यांग शख्स बैठा हुआ है, जिसे चोर बताकर डंडे से पीटा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भीड़ तमाशबीन बनी हुई है। वहीं कुछ लोग इस घटना का वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन किसी ने भी दिव्यांग शख्स को बचाने की कोशिश नहीं की।

haryana faridabad man beaten brutally to disabled man video viral

इस वीडियो में एक व्यक्ति दिव्यांग को चोर-चोर बोलकर उस पर डंडे बरसा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस से इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले से संबंधित किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे व्हीलचेयर पर बैठे एक शख्स को पीटा जा रहा है।

haryana faridabad man beaten brutally to disabled man video viral

वीडियो में दिव्यांग रो भी रहा है और खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की और युवक उसे पीटता रहा। पुलिस का पूरे मामले में कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर पीड़ित शिकायत करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः पंक्चर लगाने वाले की फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार हमलावर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+