हरियाणा: फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत, लाठीचार्ज

फरीदाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन आज गणतंत्र दिवस के मौके पर उग्र हो गया। किसानों की ओर से कहा गया था कि, वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उधर,पुलिस ने उन्हें सिर्फ 5 हजार ट्रैक्टर्स के साथ दिल्ली में प्रवेश करने की अनमुति दी। प्रदर्शनकारियों का जत्था जब विभिन्न रास्तों से आगे बढ़ा तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इस तरह पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों में खूब झड़प हुई। कई किसानों ने ट्रैक्टरों से टक्कर मार-मारकर बेरिकेड्स हटाए।

Recommended Video

    Farmer Tractor Rally: Faridabad में भी किसानों और पुलिस के बीच झड़प | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest news: protesters clash with Police at Haryana border, lathicharge at Faridabad-Delhi border

    हालात यह हो गए कि, पुलिस से खफा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जो रूट दिया, उन्होंने उसे भी फॉलो नहीं किया। पुलिस ने फरीदाबाद दिल्ली बॉर्डर के नजदीक किसानों पर लाठियां भांजी। 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस बीच सैकड़ों किसानों का एक जत्था लाल किले जा पहुंचा।

    farmers protest news: protesters clash with Police at Haryana border, lathicharge at Faridabad-Delhi border

    वहीं, एक जत्था इंडिया गेट की तरफ भी बढ़ रहा है। एक बुजुर्ग किसान ने कहा कि, हमारे भाई लोग आंदोलन कर रहे हैं। वे आज दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। अब हम पीछे नहीं हटने वाले। सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे।

    farmers protest news: protesters clash with Police at Haryana border, lathicharge at Faridabad-Delhi border

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+