प्रेमिका के घर फांसी के फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, वो बोली- उसकी ये डिमांड मैं पूरी नहीं कर सकती थी

अयोध्या। अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक प्रेमी का शव प्रेमिका के आंगन में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना महाराजगंज पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमिका सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

रात में अचानक गायब हुआ युवक

रात में अचानक गायब हुआ युवक

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के केशवपुर सेमरिया गांव निवासी सुरेश गौड़ केशवपुर पुत्र राजाराम पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बातें कर रात में अक्सर मिला करते थे। मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे तक उसका भाई घर में टेलीविजन देख रहा था, अचानक कब चला गया कुछ पता नहीं।

सुबह मिली लाश

सुबह मिली लाश

मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह द्वारा सूचना मिली उसकी हत्या कर दी गई है। कुछ ग्रामीणों के साथ जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की लाश आरोपी के घर के आंगन में पड़ी थी। हाथ में चोट के निशान व कपड़े फटे हुए थे।

प्रेमिका ने पुलिस से बताई ये बात

प्रेमिका ने पुलिस से बताई ये बात

थानाध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडेय ने बताया की जांच में पाया जा रहा है की दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवती ने बताया कि युवक घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला हत्या या आत्महत्या का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी युवती उसकी बहन व मां को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+