घर से आ रही थी बदबू, अंदर का मंजर देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपनी मां व बहन के शव के साथ घर में करीब दो माह से रह रही थी। मकान से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने गुरुवार को पुलिस से को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गई। घर में दो कंकाल पड़े थे, जबकि एक युवती दूसरे कमरे में सो रही थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, युवती को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक युवती मानिसक रूप से बीमार है।

woman living with the body of her mother and sister in Ayodhya

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी का है। पड़ोसियों ने बताया कि इस घर में रहने वाली मां और उनकी दो बेटियां मानसिक रूप से बीमार थीं। इस वजह से कोई भी इस परिवार से बातचीत नहीं करता था। पिछले डेढ़ महीने से घर से बदबू आ रही थी। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस से की जा रही थी। गुरुवार को तेज बदबू आने के बाद फिर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ा तो मां और बेटी के कंकाल पड़े थे। जबकि दीपा दूसरे कमरे में सो रही थी।

woman living with the body of her mother and sister in Ayodhya

पूर्व SDM की 1990 में ही हो चुकी थी मौत
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि यह परिवार पूर्व एसडीएम विजेंद्र श्रीवास्तव का था। विजेंद्र श्रीवास्तव की वर्ष 1990 में मौत हो गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी और तीन बेटियां इस घर में रह रही थीं। एक बेटी रुपाली जो मानसिक रूप से स्वस्थ थी उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पत्नी पुष्पा श्रीवास्तव अपनी दो बेटियां विभा और बेटी दीपा श्रीवास्तव के साथ यहां रह रही थीं। इन तीनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब दो महीने पहले पुष्पा और उसकी एक बेटी विभा की मौत हो गई। तभी से दीपा दोनों के शव के साथ रह रही थी। गुरुवार को घर से तेज बदबू आने की शिकायत पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घर से दो कंकाल और एक युवती दीपा को घर से बाहर निकाला। दीपा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+