फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर रखा जाएगा अयोध्या कैंट, योगी सरकार ने लिया फैसला

फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर रखा जाएगा अयोध्या कैंट, योगी सरकार ने लिया फैसला

लखनऊ, 23 अक्टूबर: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदने का बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी होगी। इस बात की जानकारी सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले जिले का नाम फैजाबाद की जगह अयोध्या किया गया था।

UP CM Yogi Adityanath has taken the decision to rename Faizabad railway junction as Ayodhya Cantt

फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लिया है। इस संबंध में 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर इस बात की घोषणा की गई है। बता दें कि इससे पहले 2018 में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि फैजाबाद को अयोध्या जनपद के नाम से जाना जाएगा।

जिसके बाद 6 नवंबर 2018 को सीएम योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी। उसके बाद राज्य सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।

उठी कई और जिलों के नाम बदलने की मांग
दरअसल, राज्य में बीजेपी की सत्ता आने के बाद कई जिलों और शहरों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। वहीं राज्य में पिछले दिनों अलीगढ़ का नाम हरिगढ़, मैनपुरी का नाम मयननगर और फिरोजाबाद का भी नाम चंद्रनगर करने की मांग की गई है। जबकि लखनऊ का भी नाम बदलने की मांग हिंदू संगठनों के द्वारा की गई है। इसके साथ ही पिछले दिनों कासगंज जिले का भी नाम बदलने की मांग की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+