'Ak-47 और 40 हजार लेकर गोरखपुर जाना फिर रेलवे स्टेशन और पटना में बम लगा देना'
Ayodhya news, अयोध्या। लखनऊ से अयोध्या आए एक कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के होश उड़ा दिए। लोकसभा चुनाव के दौरान आतंकियों के निशाने पक गोरखपुर व पटना के रेलवे स्टेशन हैं। यह कॉल अयोध्या कनक भवन के सामने नारायण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य नारायणाचारी के मोबाइल पर आया।

दो हुए गिरफ्तार
दरअसल लखनऊ के गोमतीनगर से xxxx xx99 200 से नारायणचारी के मोबाइल नंबर xxxxxxxx73 पर आने के अयोध्या पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में इसकी सूचना एटीएस को दी गई। एटीएस इस मामले की जांच करते हुए लखनऊ के गोमती नगर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एटीएस कर रही जांच
हालांकि यह फोन किसने किया किसने कॉल को जंप कराया एटीएस इसकी जांच कर रही है लेकिन मामले में अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि यह कॉल एक ज्योतिषाचार्य के मोबाइल पर आई है जिसको लेकर थाना राम जन्मभूमि में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर बम लगाने को कहा
लोकसभा चुनाव के दौरान यह कॉल एटीएस व खुफिया महकमा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की भी आशंका जताई जा रही है। कॉल में यह भी कहा गया, 'दो पुरानी AK-47 व 40 हज़ार रुपये लेकर तुम्हें गोरखपुर जाना है, जहां पर तुम्हें आदिल नाम का आदमी मिलेगा और तुम लोगों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन व बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर बम लगाने हैं'। कॉल आने पर अयोध्या पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications