यूपी: राम मंदिर बनाने को लेकर मसूद अजहर की धमकी पर संतों व मुसलमानों ने जताई कड़ी आपत्ति

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पाकिस्तानी आतंकवादी जैश ए मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद ने धमकी दी थी। इस मामले में अयोध्या के संतों-महंतों, विश्व हिंदू परिषद व मुस्लिम पक्षकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अयोध्या के संतों का कहना है कि अयोध्या में पहले भी आतंकी आ चुके हैं। राम जन्मभूमि पर हमला भी कर चुके हैं लेकिन हश्र क्या हुआ। सभी के सभी आतंकी मारे गए। हमारे देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक याद करनी चाहिए।अगर आतंकवादियों ने ऐसी गलती की तो देश की सेना घुसकर मारेगी।

यूपी: राम मंदिर बनाने को लेकर मसूद अजहर की धमकी पर संतों व मुसलमानों ने जताई कड़ी आपत्ति

इस बाबत विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि अजहर मसूद भूलकर भी गलती ना करें, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जिसकी आंखें देश की सीमा पर लगी रहती हैं। अगर भूल कर भी ऐसी गलती की तो हश्र बहुत बुरा होगा। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर हुए कहा कि विवादित परिसर हिंदुस्तान में है। किसी बाहरी को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। इकबाल अंसारी ने कहा कि उनको देश की कानून पर भरोसा है। किसी भी आतंकवादी को इस मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।

यूपी: राम मंदिर बनाने को लेकर मसूद अजहर की धमकी पर संतों व मुसलमानों ने जताई कड़ी आपत्ति

गौरतलब है कि दुनिया भर में कुख्यात जैश-ए-मुहम्मद सरगना मसूद अजहर ने एक ऑडियो टेप जारी किया था। जिसमें उसने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर गीदड़ भभकी दी थी। उसने कहा था कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक तबाही मचा दी जाएगी। अजहर ने नौ मिनट के इस टेप में धमकी देते हुए कहा कि अगर अयोध्या में कथित बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनता है, तो दिल्ली से काबुल तक मुस्लिम लड़के बदला लेने को तैयार हैं। उसने कहा, हम लोग पूरी तरह से तबाही फैलाने करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+