Ram Mandir Inauguration: भ्रातृत्व प्रेम की मिसाल है अयोध्या का भरत कुंड, मौजूद हैं कई सबूत, देखें खास रिपोर्ट
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में अयोध्या के सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। राम मंदिर के साथ-साथ अन्य प्रमुख मंदिरों को कवर करने के लिए वन इंडिया की टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है।
इसी कड़ी में वन इंडिया रिपोटर प्रवीण कुमार यादव ने अयोध्या के भरतकुंड पहुंचकर मंदिर के महत्व को समझा और मंदिर के महंत से मंदिर के पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी ली। पढे़ं भरत के त्याग और बलिदानों की गवाही देता भरतकुंड मंदिर से विशेष रिपोर्ट...

यह मंदिर अयोध्या मंदिर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि यह वही स्थान है जहां भरत जी ने भगवान राम की चरण पादुका रखकर 14 वर्षों तक उनकी पूजा की थी और यहीं से अयोध्या का राजपाठ देखते रहे थे।
यहां आसपास कई मंदिर हैं, जिनमें भरत जी की पूजा की जाती है। यहां स्थित भरत गुफा में चरण पादुका आज भी रखी हुई है। इसके अलावा कई अन्य मंदिरों में भी चरण पादुकाएं रखी हुई हैं। यहां पर रखी चरण पादुकांए रामायण काल की गवाही देती हैं।
Recommended Video
इस मंदिर में भाईचारे का प्यार देखने को मिलता है। महंत परमात्मा दास ने बेहद प्राचीन मंदिर के बारे में बताते हुए कहा कि यह मंदिर कब बना, यह कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान भरत पूजा करते थे।
यहीं पर हुआ था भरत और राम का मिलन
मंदिर के महंत संत परमात्मा दास ने बताया कि 14 साल वनवास के बाद प्रभु श्रीराम जब अयोध्या में लौटकर वापस आए थे तो पहली बार यहीं पर भगवान राम और भरत का मिलन हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर भरत ने 14 सालों तक तपस्या किया था। यह तपों की भूमि है।
यहीं पर हुआ था दशरथ का पिंडदान
उन्होंने मंदिर के पास स्थित जलाशय के बारे में बताते हुए कहा कि राजा दशरथ की मृत्यु के बाद इसी जलाशय के पास पिंडदान किया गया था। यही कारण है कि गया और काशी की तरह यहां स्थित जलाशय के पास पिंडदान करने का भी विशेष महत्व है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पिंडदान करने आते हैं।
फिलहाल, अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए भरतकुंड मंदिर के समीप और आसपास के इलाकों में भी सजावट किया जा रहा है। सुबह से ही भक्तों का आवागमन शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।












Click it and Unblock the Notifications