Ram Mandir: एयरपोर्ट के बाहर VVIP के लिए बन रही 15 कमरों की टेंट सिटी, मिलेंगी Five Star होटल जैसी सुविधाएं
Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन को देखते हुए भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। अयोध्या से गुजरने वाले हाईवे पर लाइटिंग के साथ-साथ फूल-मालाएं भी लगाई जा रही हैं, जो खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
इसी तरह अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। हवाईअड्डे के वीआईपी लाउंज और टर्मिनल भवन को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, ताकि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद मेहमानों को चारों ओर राम ही राम नजर आएं।

फिलहाल, रविवार से अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के दौरान शामिल होने वाले मेहमानों का आगमन प्रारंभ हो जाएगा। भारी संख्या में वीवीआईपी के आवागमन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के साथ ही राम मंदिर के आसपास तैयारी की जा रही है।
वहीं नवनिर्मित हवाई अड्डा होने के कारण, हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में एक समय में अधिक मेहमानों को नहीं ठहराया जा सकता है, इसलिए विकल्प के रूप में, हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही गेट के बाईं ओर एक टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है।
टेंट सिटी निर्माण करने वाले संस्था के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट की समीप निर्माण की जाने वाली ट्रेन सिटी में 15 कमरे रहेंगे जिसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह भी बताया गया कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वीवीआईपी मेहमानों को एयरपोर्ट लाउंज में स्थान न होने पर इसी टेंट सिटी में ठहराया जाएगा।
यह भी कहा गया कि रविवार शाम तक टेंट सिटी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। टेंट सिटी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाने के बाद इस मार्च तक इसी तरह रखा जाएगा। मार्च में कितने तारीख को टेंट सिटी हटाई जाएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
निर्माण करने वाली संस्था के लोगों ने यह भी बताया की वाराणसी एयरपोर्ट के साथ ही बस स्टेशन और आसपास के इलाकों में भी इसी तरह लगभग पांच जगह पर टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि रामनवमी तक टेंट सिटी इसी तरह रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications