राम जन्मभूमि के पक्षकार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि मामले के पक्षकार अखिल भारतीय श्री पंच रामानंदी निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना महंत ने उच्च अधिकारियों को दी है। इसके बाद प्रदेश स्तर के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महंत की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, राम जन्मभूमि मामले के पक्षकार महंत धर्मदास को उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी व अभद्रता की गई है। उन्हों दो महीने में 40 बार अनजान नंबर से फोन किया गया। फोन करने वाले शख्स ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन 3 जुलाई को मोबाइल नंबर 9693419055 से आई कॉल महंत धर्मदास के शिष्य सुखदेवदास ने रिसीव की। कॉल करने वाली अज्ञात शख्स ने महंत धर्मदास के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस धमकी के बाद महंत धर्मदास ने राम जन्मभूमि थाने के एसएचओ राकेश गुप्ता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महंत की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। राम जन्मभूमि विवाद में मूल वाद के पक्षकार महंत धर्मदास को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले ही सुरक्षा मुहैया कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications