Love Jihad: पति की मौत के बाद पडोसी से की मुंबई में शादी, अयोध्या पहुंची तो दिलीप निकला सरफराज
सरकार लव जिहाद और धर्मांतरण के विरुद्ध न केवल सख्त है बल्कि इसके विरुद्ध कानूनी जामा भी तैयार किया है। लेकिन इन नापाक इरादों वाले लोगों का नेटवर्क इतना गहरा है कि कभी नाम बदल के कभी तांत्रिक गतिविधियों के झांसे में लेकर अपने घिनौने इरादों को अंजाम देते रहते हैं। ऐसे ही एक ताजा मामले धर्मनगरी अयोध्या से सामने आया हैं।
पति की हुई मौत, पडोसी को बनाया सहारा
दरअसल, गोरखपुर की रहने वाली एक महिला पिछले 12 सालों से अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंबई में रह रही थी। लेकिन कुछ समय पूर्व उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद वो और उसके दो बच्चे बेसहारा हो गए। पति की मौत के बाद महिला ने पड़ोस में रह रहे दिलीप नाम के युवक से शादी करने का फैसला किया और मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगते हैं।

अयोध्या में फिर किया निकाह, तब खुला राज
वहीं तीन दिन पहले पीड़ित महिला मुंबई से अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में अपने पति दिलीप के घर भग्गू जलालपुर पहुँचती है। यहां आने के अगले ही दिन उसका दिलीप उसे ले जाकर जबरन उसके साथ दोबारा निकाह करता है। इसी के साथ उसे बताया जाता है कि उसे अब मुस्लिम रीति रवाज के अनुसार रहना होगा। यहीं से उसके सामने यह सच सामने आता है कि जिस दिलीप के साथ उसने मुंबई के मंदिर में शादी की थी, असल में वह तो सरफराज है।

आरोपी दिलीप उर्फ़ सरफराज गिरफ्तार
पहले पति की मौत और दूसरे पति द्वारा इतने बड़े फरेब के बाद महिला के पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है। जिसके बाद अब पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत बीकापुर कोतवाली में की है। वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिलीप बने सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि विश्वास में खाए धोखे के बाद मालती अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके गोरखपुर चली गई है।

विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन का प्रयास
उधर, बीकापुर थाना पुलिस का कहना है कि 'एक महिला जो कि पिछले 12 वर्षों से मुंबई में रह रही थी, पति की मौत के बाद उसने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादी की थी। उस युवक ने अपनी पहचान गलत बताई और महिला को धोखा देकर उसके साथ शादी की। महिला जब उसके साथ गांव आई तब उसे अपने पति की सही पहचान पता चली। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा जब मौके पर जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि युवक द्वारा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।'














Click it and Unblock the Notifications