उद्धव ठाकरे के रामलला के दर्शन करने तक परिसर के बाहर इंतजार करते रहे बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी

अयोध्या। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ​रविवार को पार्टी के 18 सांसदों के साथ रामलला के दर्शन किए। उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ मौजूद रहे। जब तक उद्धव ठाकरे रामलला परिसर में मौजूद रहे तब तक बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को बाहर ही इंतजार करना पड़ा।

हर दूसरे रविवार को होता है निरीक्षण

हर दूसरे रविवार को होता है निरीक्षण

दरअसल, विवादित परिसर का हर दूसरे रविवार को दो जजों, भारतीय पुरातत्व विभाग, सभी पक्षकार समेत रिसीवर और पुलिस अधिकारी निरीक्षण करते हैं। विवादित परिसर के निरीक्षण के लिए इकबाल अंसारी भी रामलला की ओर जा रहे थे। इसी समय उद्धव ठाकरे भी अंदर रामलला के दर्शन कर रहे थे। इस वजह से उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा।

राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले उद्धव

राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले उद्धव

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार व पार्टी के सभी 18 सांसदों के साथ रविवार को रामलला के दर्शन किए। उद्धव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को राम मंदिर बनवाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि मंदिर का निर्माण जल्द ही होगा।

अब मजबूत सरकार आई है और हम सब साथ हैं

अब मजबूत सरकार आई है और हम सब साथ हैं

उद्धव ने कहा, यह मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है। अब मजबूत सरकार आई है और हम सब साथ हैं। मोदीजी हिम्मत के साथ निर्णय लें। यदि सरकार निर्णय लेती है, तो राम मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक सकता। राम मंदिर शिवसेना ही नहीं बल्कि देश के हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है। अब राम मंदिर निर्माण में देरी की गुंजाइश नहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले संसद अधिवेशन के बाद सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+