किन्नर बनकर अप्राकृतिक देह व्यापार कर रहा था युवक, सरेआम उतरवाए गए कपड़े
फैजाबाद। फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब किन्नर के एक समूह ने एक किन्नर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब उस किन्नर के कपड़े उतरवाए गए तो वह नकली किन्नर निकला। दरअसल, फैजाबाद के रहने वाले किन्नर समूह को काफी दिन से सूचना थी कि लखनऊ से कुछ लड़के किन्नर के भेष में फैजाबाद पहुंचकर देह व्यापार कर रहे हैं।

फोन पर मिली सूचना
किन्नर समूह के मुखिया लवली ने बताया कि काफी दिनों से उसे सूचना मिल रही थी कि लखनऊ के कुछ लड़के अयोध्या फैजाबाद पहुंचकर नकली किन्नर के भेष में अप्राकृतिक देह व्यापार कर रहे हैं। ऐसे अप्राकृतिक देह व्यापार करने वाले लड़कों को उन्हें काफी दिनों से तलाश थी। अचानक उन्हें फोन पर सूचना मिली की ट्रेन से एक नकली किन्नर फैजाबाद पहुंच रहा है।

रेलवे स्टेशन के बाहर से दबोचा
ऐसे में किन्नरों ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर उसे धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस ने नकली किन्नर को फैजाबाद ना आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कर रही है। किन्नर समूह के पास सूचना यह भी है कि अबे कुछ लड़के और हैं जो अयोध्या फैजाबाद में इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अयोध्या पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications