Eknath Shinde in Ayodhya: एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस ने किए राम लला के दर्शन
Eknath Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

Eknath Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। दोनों ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। एकनाथ शिंदे के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। अयोध्या में दोनों के काफिले को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में शिवसैनिक और भाजपा कार्यकर्ता शिंदे-फडणवीस के काफिले में शामिल हैं।
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस शनिवार की शाम को लखनऊ पहुंचे थे, यहां पर उनका भव्य स्वागत किया या था। भव्य स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। आज सुबह एकनाथ शिंदे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। यहां वह हनुमानगढ़ी और निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा सरयू तट पर वह आरती में हिस्सा लेंगे।
अयोध्या में बड़ी सख्या में शिवसैनिक विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या में आज शिवसेना के नेताओं, कार्यकर्ताओं आदि के लिए तमाम होटल, धर्मशाला आदि को बुक किया गया है। लखनऊ पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बता दें कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे अयोध्या पहुंचे हैं।
वहीं संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग हमारी ही कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो चल रहा है मैं उसका विरोध नहीं कर रहा हूं, हम भी धर्म में आस्था रखते हैं, प्रभु श्रीराम को हम मानते हैं, मैं तो पिछले 40 साल से अयोध्या जा रहा हूं। राम मंदिर आंदोलन में मैंने भी हिस्सा लिया था, मैं उस लड़ाई में आरोपी हूं। महाराष्ट्र में बारिश हुई है, ओले पड़े हैं, किसान रो रहे हैं, सबकुछ छोड़कर ये लोग अयोध्या चले गए हैं, क्या प्रभु श्रीराम इन्हें आशीर्वाद देंगे। ये लोग आयोध्या में जा रहे हैं, इनके टूर को भाजपा ने स्पांसर किया है। ये लोग हमारी ही कॉपी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications