अयोध्या में BJP शासित राज्यों के 11 CM और डिप्टी सीएम, नड्डा ने कही ये बात

अयोध्या, 15 दिसंबर: वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के भव्य उद्घाटन में शामिल होने के बाद आज भाजपा के नेता अयोध्या में जुट गए हैं। बीजेपी शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री और 2 राज्यों के तीन डिप्टी सीएम रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। इनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अयोध्या पहुंच गए हैं। नड्डा ने कहा, "मन में एक तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने और आज खुशी की बात है कि करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हो रहा है। हम काशी आए थे तो हम सब की इच्छा थी कि हम राम लला के दर्शन करे इसलिए हम यहां आए हैं।" बता दें, ये सभी लोग अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे।

CM and Deputy CM of BJP ruled states and JP nadda visit ayodhya

अयोध्या में असम, हरियाणा, गुजरात, नागालैंड के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्रियों के दौरे के मद्देनजर अयोध्या के प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। अयोध्या के एक होटल को गेस्ट हाउस बनाया गया है। अयोध्या पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आकर मैं अभिभूत हूं। पीएम मोदी ने जिस प्रकार से अयोध्या के पुराने विरासत को एक गौरव प्रदान किया। ये हमारे देश के लिए गर्व की बात है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। मैं रामलला के दर्शन के लिए यहां आया हूं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर बनने के बाद यहां पर्यटन और भी ज़्यादा बढ़ेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सौभाग्य है कि रामलला की जन्मभूमि के अब फिर से दर्शन होंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ। सब सुखी, निरोग रहे और सबका मंगल हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+